कोविड कर्फ्यू को ठेंगा दिखाकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहीं पंजाब की बसें

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। पिछले 10 दिनों से रोडवेज बसों के संचालन में भी फेरबदल किया गया है। प्रदेश में किसी अन्य राज्य की रोडवेज बसों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:20 AM (IST)
कोविड कर्फ्यू को ठेंगा दिखाकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहीं पंजाब की बसें
कोविड कर्फ्यू को ठेंगा दिखाकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहीं पंजाब की बसें

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। पिछले 10 दिनों से रोडवेज बसों के संचालन में भी फेरबदल किया गया है। प्रदेश में किसी अन्य राज्य की रोडवेज बसों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद भी पंजाब परिवहन निगम की बसें उत्तराखंड में प्रवेश कर रहीं हैं। यही नहीं, सवारियां भी धड़ल्ले से लाई जा रही हैं।

रुद्रपुर डिपो में अनुबंधित एवं निगम की मिलाकर 90 से अधिक बसों का संचालन विभिन्न रूट पर किया जाता है। इसमें दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश शामिल है। कोविड की दूसरी लहर में सवारी वाहनों में भी परिवर्तन किया गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन देहरादून के लिए भी बंद है, कारण बीच में उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गुजरना होता है। करीब 10 दिनों से बसों का आवागमन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। इसके बाद भी जालंधर पंजाब की बस रोजाना सवारी ढोने के लिए उत्तराखंड में प्रवेश कर रहा है। यहां संक्रमण का खतरा भी गहरा गया है। न तो इसे कोई रोकने-टोकने वाला नहीं मिला।

जालंधर की बस रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे के करीब रुद्रपुर डिपो से बनबसा के लिए रवाना होती है। पूरे दिन बनबसा खड़ी होने के बाद सुबह फिर जालंधर के लिए सवारी लेकर रवाना होती है। एक सप्ताह से यही हाल है। इधर, रुद्रपुर डिपो के कर्मचारियों का कहना है कि जब पंजाब परिवहन की गाडिय़ां प्रवेश कर रही हैं तो उत्तराखंड परिवहन की बस सिर्फ यूपी बार्डर से होकर देहरादून को निकलेगी, उन्हें रोक क्यों लगाई गई।

रुद्रपुर बस टर्मिनल के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि पंजाब की बस रोजाना सवारी ढो रही थी। बनबसा के लिए रवाना होने के बाद सुबह के वक्त फिर से निकलती थी। सूचना मिलने पर रविवार को बस के कंडक्टर को फोन पर मना कर दिया गया है। गाइडलाइन एवं आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी