श्रमिकों के उत्पीड़न पर रुद्रपुर में प्रदर्शन, अनियोजित लॉकडाउन पर फूटा गुस्सा

श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध-प्रदर्शन का आयोजन जिला मुख्यालय रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:54 PM (IST)
श्रमिकों के उत्पीड़न पर रुद्रपुर में प्रदर्शन, अनियोजित लॉकडाउन पर फूटा गुस्सा
श्रमिकों के उत्पीड़न पर रुद्रपुर में प्रदर्शन, अनियोजित लॉकडाउन पर फूटा गुस्सा

रुद्रपुर, जेएनएन : श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध-प्रदर्शन का आयोजन जिला मुख्यालय रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में किया गया। अगस्त क्रांति दिवस पर हुए प्रदर्शन में मजदूर यूनियन के सदस्यों ने हाथ में पोस्टर संदेश लेकर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कहा कि श्रमिकों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोनावायरस के बीच केंद्र में बैठी सरकार ने देश की आम मेहनतकश जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।

कोरोना से लड़ने के नाम पर अनियोजित देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर मजदूर व आम आबादी को आर्थिक संकट में डाल दिया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार सहित कांग्रेस पार्टी व अन्य दलों की राज्य सरकारों को इस साजिश में शामिल बताया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लॉकडाउन के दाैरान लाखों-करोड़ों मजदूर घरों को लौटने के लिए मजबूर हुए। सरकारों ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। काम-धंधा सब छूृट गया, लेकिन मेहनत कशों की मदद के लिए सरकारों ने कुछ नहीं किया। सरकार की इस साजिश में पूरा विपक्ष सामिश है। सबकुछ इतिहास में दर्ज हो रहा है। जनता सबका जवाब देगी। इस मौके पर दिनेश तिवारी, मुकुल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी