पंत विवि के प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति बने

Professor Krishna Pal Sing पंत विवि के प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति बनाए गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 03:57 PM (IST)
पंत विवि के प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति बने
पंत विवि के प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति बने

रुद्रपुर, जेएनएन : पंत विवि के प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति बनाए गए हैं। वह इससे पहले चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा के कुलपति थे और उसी दौरान महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के फाउंडर कुलपति भी रह चुके हैं। प्रोफेसर के पी सिंह एक विश्वविख्यात वैज्ञानिक हैं। नैनोटेक्नोलॉजी, मॉलीकूलर डायग्नोस्टिक, नैनो बॉयोसेंसर्स, बायो एनर्जी तथा अलाइड एग्रीकल्चर जैसे शोध कार्यों में विशेष दक्षता रखते हैं। प्रोफेसर सिंह को कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनकी जैव भौतिकी में विशेषज्ञता है। कुलपित बनने पर पंत विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

चौधरी चरण सिंह कृषि विवि हिसार के रह चुके कुलपित प्रोफेसर केपी सिंह को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली उत्तर प्रदेश का कुलपति बनाया गया है। इस आश का आदेश उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी कर दिया है। प्रोफेसर केपी सिंह सोमवार को कुलपित का चार्ज संभालेंगे। पंत विवि ने उन्हें रिलीव कर दिया है। प्रोफेसर सिंह के प्रयास से ही सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर परिसर में राज्य का पहला दीनदयाल कौशल विकास केंद्र स्थापित किया गया है। प्रोफेसर केपी सिंह ने बताया कि रुहेलखंड विवि में शोध कार्यों की गुणवत्ता व पठन पाठन बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। विश्व स्तर पर विवि की पहचान दिलाना है। विवि व इससे जुड़े कालेजों व संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।प्रो केपी सिंह नैनीताल में विद्या भारती से सम्बद्ध पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं।

chat bot
आपका साथी