प्रो. आरके सिंह को बिहार सरकार ने कुलपति तो उत्तराखंड शासन ने बनाया निदेशक

24 नवंबर को कुमाऊं प्रौद्योगिकी समस्थान द्वाराहाट के प्रो. आरके सिंह (विभागाध्यक्ष इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन) को पाटलिपुत्र विवि पटना का कुलपति नियुक्त किया गया। वहीं उत्तराखंड शासन ने 25 नवंबर को आदेश जारी कर उन्हें एक वर्ष के लिए बीटीकेआइटी का निदेशक नियुक्त कर दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:30 PM (IST)
प्रो. आरके सिंह को बिहार सरकार ने कुलपति तो उत्तराखंड शासन ने बनाया निदेशक
सूत्रों की मानें तो प्रो. सिंह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) : बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआइटी) के प्रो. आरके सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना (बिहार) का कुलपति बनाए जाने के ठीक एक दिन बाद उत्तराखंड सरकार ने भी उन्हें एक वर्ष के लिए कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान का निदेशक नियुक्त कर दिया है। इससे पहले भी प्रो. सिंह तीन वर्ष तक निदेशक के पद (2015-18) पर दायित्व निभा चुके हैं। निजी दौरे पर दिल्ली गए प्रो. आरके सिंह के अनुसार वह कौन सा पद ग्रहण करेंगे इसका अभी निर्णय नहीं लिया गया है।  संस्थान के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रो. सिंह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के आदेश पर बीती 24 नवंबर को कुमाऊं प्रौद्योगिकी समस्थान द्वाराहाट के प्रो. आरके सिंह (विभागाध्यक्ष इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन) को पाटलिपुत्र विवि पटना का कुलपति नियुक्त किया गया। अब उत्तराखंड शासन ने 25 नवंबर को आदेश जारी कर उन्हें एक वर्ष के लिए बीटीकेआइटी का निदेशक नियुक्त कर दिया है। इससे पूर्व प्रो. सिंह का बतौर निदेशक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नए निदेशक की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। ऐेसे में  इसी साल 16 फरवरी को शासन ने डीएम अल्मोड़ा को संस्थान का प्रशासक नियुक्त कर दिया था। इधर नया निदेशक नियुक्त न होने की दशा में प्रो. आरके सिंह को एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी दे दी गई है। बिहार सरकार की ओर से बड़े पद पर नियुक्ति के बाद बीटीकेआईटी के निदेशक का पदभार ग्रहण करने पर अभी संशय बना है।

पांच बार मिल चुका राष्ट्रीय पुरस्कार 

प्रो. सिंह आप्टिकल कम्युनिकेशन पर कई प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के पांच पुरस्कार मिल चुके हैं। वह 15 देशों में गेस्ट लेक्चरर व मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बहरहाल, दो राज्यों की सरकारों के शासनादेश पर बीटीकेआइटी को नया निदेशक मिलता है अथवा पुनः प्रशासक की जिम्मेदारी जिलाधिकारी के पास ही रहती है, तस्वीर जल्द साफ हो जाएगी। 

प्रो. आरके सिंह ने बताया कि खुशी की बात है कि बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में पुनः निदेशक पद पर नियुक्ति के आदेश हुए हैं। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर सेवा करने के आदेश बिहार सरकार की ओर से हुए हैं। अभी निजी कार्य में व्यस्त हूं। इसलिए कौन सा पद ग्रहण करूंगा यह तय नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी