कांग्रेस ध्यक्ष ने कहा, 2022 की जीत की नींव रखेगा सल्ट उप चुनाव

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सल्ट उप चुनाव 2022 में कांग्रेस की जीत की आधारशिला रखेगा। सीएम तीरथ सिंह रावत पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि सीएम जगह-जगह अपने भाषणों में अनर्गल ज्ञान बांट रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:43 PM (IST)
कांग्रेस ध्यक्ष ने कहा, 2022 की जीत की नींव रखेगा सल्ट उप चुनाव
कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 2022 की जीत की नींव रखेगा सल्ट उप चुनाव

रामनगर, जागरण संवाददाता : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सल्ट उप चुनाव 2022 में कांग्रेस की जीत की आधारशिला रखेगा। सीएम तीरथ सिंह रावत पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि सीएम जगह-जगह अपने भाषणों में अनर्गल ज्ञान बांट रहे हैं। कभी भारत को अमेरिका का गुलाम तो कभी कुंभ मेला बनारस में लगने की बात कहते हैं। यदि जुबां फिसल भी गई तब भी सीएम ने अपने इन बयानों को वापस नहीं लिया है, इससे साफ है कि सीएम अपने ज्ञान को ठीक मानते हैं। 

गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष रामनगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने, रोजगार देने व किसानों का ऋण माफ करने के वादे पर जनता ने भाजपा को जीताया था। सत्ता में आते ही भाजपा से आज किसान, बेरोजगार व जनता त्रस्त है। आए दिन महंगाई बढ़ रही है। लेकिन भाजपा को जनता की इस समस्या से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि सरकार को शराब व भूमाफिया चला रहे हैं। 

गैरसैंण में कमिश्ररी, देवस्थापना बोर्ड, महिलाओं का अपमान आदि मुद्दों पर भी प्रीतम ने भाजपा को घेरा। कहा कि 21 वीं सदी में भाजपा देश को 18 वीं सदी में ले जाना चाह रही है। डबल इंजन की सरकार का जनता को कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांगे्रस में कोई मनमुटाव नहीं है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश सचिव निशांत पपनै मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी