हल्द्वानी जेल में अब स्मार्ट कार्ड से शॉपिंग करेंगे कैदी, पहले चरण में 700 कैदियों को दिए जाएंगे कार्ड

हल्द्वानी जेल के कैदी भी अब मनचाही शॉपिंग कर पाएंगे। वह दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ ही खाने की वस्तुएं खरीद सकेंगे। इसके लिए जेल प्रशासन कैदियों का स्मार्ट शॉपिंग कार्ड बनाने रहा है। पहले चरण के तहत 700 स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 01:32 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 05:59 PM (IST)
हल्द्वानी जेल में अब स्मार्ट कार्ड से शॉपिंग करेंगे कैदी, पहले चरण में 700 कैदियों को दिए जाएंगे कार्ड
हल्द्वानी जेल में अब स्मार्ट कार्ड से शॉपिंग करेंगे कैदी, पहले चरण में 700 कैदियों को दिए जाएंगे कार्ड

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हल्द्वानी जेल के कैदी भी अब मनचाही शॉपिंग कर पाएंगे। वह दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ ही खाने की वस्तुएं खरीद सकेंगे। इसके लिए जेल प्रशासन कैदियों का स्मार्ट शॉपिंग कार्ड बनाने रहा है। पहले चरण के तहत 700 स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसकी मदद से जेल की कैंटीन में वे खरीदारी कर सकेंगे। हर माह लिमिटेड खरीदारी की जा सकेगी।

जेल की अंदर की दुनिया के बारे में लोगों की धारणा है कि यहां मनचाही वस्तुओं के लिए समझौता करना पड़ता है। विख्यात है कि जेल के अंदर कंकड़ वाली दाल ही लोगों को खानी होती है। वहीं इसके विपरीत जेल प्रशासन कैदियों की सुविधा के लिए कई नई योजनाएं लागू कर रहा है। जिसके आधार पर वह अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए बैंक खाते में पैसा होना ही पर्याप्त है।

उपकारागार हल्द्वानी के अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि जेल के अंदर कैदियों को बेहतर सुविधा देने के लिए स्मार्ट कार्ड से शॉपिंग की सुविधा दी जा रही है। जिसमें उन्हें कई वस्तुओं की खरीद पर छूट का लाभ भी मिल सकता है। जिसमें पहले चरण में 700 कैदियों के लिए शॉपिंग कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। बाद में अन्य कैदियों के लिए भी शॉपिंग कार्ड तैयार किए जाएंगे।

हर माह 4500 की खरीदारी

उपकारागार में कैदी हर माह 4500 रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं। जिसके लिए घर वाले उनके बैंक खाते में पैसे जमा कर देंगे। जो कि शॉपिंग कार्ड से जोड़ दिया जाएगा। जेल की कैंटीन में उपलब्ध सामानों का वह मनचाहे तरीके से खरीद व प्रयोग कर पाएंगे।

बिस्कुट, नमकीन व कपड़ों की खरीद

जेल की कैंटीन से शॉपिंग कार्ड के जरिये कैदी बिस्कुट, नमकीन आदि खाने की चीजें खरीद सकते हैं। जबकि कपड़ों की बात करें तो अंडर गारमेंट आदि की खरीद ही वह कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, तेल आदि की खरीद भी इस कार्ड से की जा सकेगी।

700 शॉपिंग कार्ड बनाए जा रहे

जेल अधीक्षक, हल्द्वानी एसके सुखीजा ने बताया कि जेल में बंद कैदियों को शॉपिंग स्मार्ट कार्ड दिया जाना है। जिसके लिए पहले चरण में 700 शॉपिंग कार्ड बनाए जा रहे हैं। शीघ्र ही अन्य कैदियों के लिए भी कार्ड बनाएं जाएंगे।

chat bot
आपका साथी