विडो आश्रम की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में जेल में बंद आरोपित भूख हड़ताल पर, जानें

शहर के मल्लीताल विडो आश्रम की जमीन खुर्द-बुर्द करने के मामले में जेल में बंद मेरठ के विचाराधीन बंदी अनिल डेविड भूख हड़ताल पर अडिग है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 11:15 AM (IST)
विडो आश्रम की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में जेल में बंद आरोपित भूख हड़ताल पर, जानें
विडो आश्रम की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में जेल में बंद आरोपित भूख हड़ताल पर, जानें

नैनीताल, जेएनएन : शहर के मल्लीताल विडो आश्रम की जमीन खुर्द-बुर्द करने के मामले में जेल में बंद मेरठ के विचाराधीन बंदी अनिल डेविड भूख हड़ताल पर अडिग है। तबीयत बिगडऩे के बाद जेल प्रशासन ने उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सक उस पर निगरानी रख रहे हैं। 

शहर के मल्लीताल विडो आश्रम खुर्दबुर्द करने के मामले में आरोपित अनिल डेविड निवासी मेरठ को पिछले साल 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह जेल में है। 19 मई की शाम पांच बजे के बाद से उसने खुद को निर्दोष बताते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। साथ ही कहा कि जमानत मंजूर होने के बाद भी वह जेल से नहीं छूट पा रहा है। उसने अधिकारियों से भी शिकायत की, फिर भी जेल से नहीं छूटने पर उसने भूख हड़ताल शुरू कर दी। शनिवार दोपहर ढाई बजे उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी की भूख हड़ताल से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। उसने क्रिश्चियन संस्थाओं पर भी आरोप लगाए। 

यह भी पढ़ें : परिजनों को बिना बताए किया निकाह तो प्रेमिका पर घर से निकलने पर लगाया प्रतिबंध

यह भी पढ़ें : मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाना महिला क्लर्क को पड़ा महंगा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी