नवरात्र में फलों का स्वाद महंगा, 25 फीसद तक बढ़े गए दाम

त्र नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम में भी उछाल आया है। सेब संतरा अंगूर केले जैसे फलों की थोक कीमतों में 25 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते इन फलों के बाजार भाव में भी बढ़त दर्ज की गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:08 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:08 AM (IST)
नवरात्र में फलों का स्वाद महंगा, 25 फीसद तक बढ़े गए दाम
नवरात्र में फलों का स्वाद महंगा, 25 फीसद तक बढ़े गए दाम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : चैत्र नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम में भी उछाल आया है। सेब, संतरा, अंगूर, केले जैसे फलों की थोक कीमतों में 25 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते इन फलों के बाजार भाव में भी बढ़त दर्ज की गई है।

सेब की आवक घटी, खपत बढ़ी

मंडी के फल-सब्जी कारोबारियों के बताया कि फलों में सबसे अधिक डिमांड सेब की है। हिमांचल ब्रांड का सेब दिल्ली मंडी पहुंचता है जहां से ये सेब देश की अलग-अलग मंडियों में सप्लाई होता है। सभी मंडियों में सेब की डिमांड अधिक होने से स्टोर किया हुआ सेब कम पडऩे लगा है। हल्द्वानी मंडी में भी खपत बढ़ गई है। कई -कई दिन तक शहर के फुटकर कारोबारियों को सेब नहीं मिल पा रहा है। मंडी कारोबारी पहाड़ों में सप्लाई कर रहे हैं।

नागपुर का संतरा भी महंगा

हल्द्वानी मंडी में इन दिनों नागपुर का विश्व प्रसिद्ध संतरा मंगाया जा रहा है जो कि दिल्ली मंडी से होते हुए यहां तक पहुंचता है। इस संतरे की थोक कीमत में भी प्रति किलो 18 से 20 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में यह संतरा 1500 रुपये क्रेट के भाव बिक रहा है।

यह है हाल (थोक भाव)

सेब       130 से 150 रुपये प्रति किलो

अंगूर      50 से 55 रुपये प्रति किलो

केला      30 से 40 रुपये प्रति दर्जन

संतरा      75 रुपये प्रति किलो

सेब, संतरा समेत कई अन्य फलों की कीमतों में 25 फीसद तक की वृद्धि हुई है। सेब की आवक घटने के कारण शहर के फुटकर कारोबारियों को पर्याप्त मात्रा में सेब नहीं मिल पा रहा है। त्योहारी सीजन में दाम बढऩा लाजिमी है।

जीवन सिंह कार्की, पूर्व अध्यक्ष आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन हल्द्वानी मंडी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी