प्रीति प्रियदर्शिनी होंगी नैनीताल की तीसरी महिला एसएसपी, एक साल पहले बनीं थी पिथौरागढ़ की पहली महिला एसपी

प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। वह जिले की तीसरी महिला एसएसपी होंगी। उनसे पूर्व वीवीआइपी जिले नैनीताल की कमान विम्मी सचदेवा और स्वीटी अग्रवाल भी संभाल चुकी हैं। विम्मी सचदेवा ने नौ महीने और स्वीटी अग्रवाल ने 11 महीने तक दायित्व निभाया था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:10 AM (IST)
प्रीति प्रियदर्शिनी होंगी नैनीताल की तीसरी महिला एसएसपी, एक साल पहले बनीं थी पिथौरागढ़ की पहली महिला एसपी
प्रीति प्रियदर्शिनी 2012 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पिथौरागढ़ की एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। वह जिले की तीसरी महिला एसएसपी होंगी। उनसे पूर्व वीवीआइपी जिले नैनीताल की कमान विम्मी सचदेवा और स्वीटी अग्रवाल भी संभाल चुकी हैं। विम्मी सचदेवा ने नौ महीने और स्वीटी अग्रवाल ने 11 महीने तक दायित्व निभाया था। अब सवा चार साल बाद जिले की कमान फिर से महिला अफसर के हाथ में होगी।

राज्य गठन के बाद से नैनीताल जिले में अब तक 15 एसएसपी रह चुके हैं। लाकडाउन के दौरान पिथौरागढ़ पुलिस के कामों को काफी सराहा गया था। बतौर पुलिस अधीक्षक नशे के खिलाफ अभियान चलाने के साथ प्रीति प्रियदर्शिनी ने फिजिकल फिटनेस को लेकर भी इंटरनेट मीडिया पर लोगों को जागरूक किया। उनके शुरू किए गए वन मिनट प्लैंक चैलेंज ने फेसबुक पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। महकमे के अलावा आम लोग भी इससे जुड़े थे। प्रीति प्रियदर्शिनी 2012 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। पिथौरागढ़ से पहले वह बागेश्वर, विजिलेंस, चमोली, हल्द्वानी इंटेलीजेंस में भी तैनात रह चुकी हैं। आइपीएस प्रीति के मुताबिक ज्वाइनिंग के बाद वह नैनीताल में पुलिस व जनता को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगी।

अमित बागेश्वर के एसपी बने

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव कुछ समय पहले प्रमोशन पाकर आइपीएस बन गए थे। उसके बाद से उनके ट्रांसफर की चर्चा चल रही थी। आम लोगों के साथ ही पुलिस महकमे के बीच भी उनकी छवि एक मृदुभाषी अफसर की है। उन्हें बागेश्वर का एसपी बनाया गया है। प्रमोशन पाने के बाद यह उनकी पहली पोस्टिंग है।

टीआइ व सीपीयू इंचार्ज का तबादला

हल्द्वानी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा व सीपीयू इंचार्ज हरकेश सिंह का तबादला आदेश मुख्यालय से जारी हो गया है। चंद्रा को प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल व हरकेश को क्वाटर मास्टर आइआरबी प्रथम बनाया गया है। प्रदेश में कुल 16 लोगों के ट्रांसफर हुए।

chat bot
आपका साथी