Kumaon Weather News Update : कुमाऊं को भिगो सकती हैं प्री-मानसून फुहार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kumaon Weather News Update दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले प्री-मानसून फुहारें कुमाऊं को भिगो सकती है। मौसम विभाग ने 12 जून से पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना जताई है। कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:00 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं को भिगो सकती हैं प्री-मानसून फुहार, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं को भिगो सकती हैं प्री-मानसून फुहार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले प्री-मानसून फुहारें कुमाऊं को भिगो सकती है। मौसम विभाग ने 12 जून से पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके चलते कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पिथौरागढ़, नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने की संभावना को देखते हुए यातायात में सावधानी बरतने की सलाह जारी की है। बरसाती नालों के आसपास नहीं जाने ही हिदायत दी है। मैदानी इलाकों में तेज हवा चल सकती है।

अगले दो दिन परेशान करेगी गर्मी

प्री-मानसून बारिश से पहले गर्मी परेशान कर सकती है। विशेषकर मैदानी इलाकों में आगामी दो दिन जबरदस्त गर्मी पडऩे की संभावना है। हल्द्वानी, पंतनगर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

तय समय से आगे बढ़ रहा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से आगे बढ़ रहा है। तीन जून को केरल के तट पर पहुंचा मानसून कर्नाटक, आंध्र प्रदेश होते महाराष्ट्र के निचले इलाकों से आगे बढ़ रहा है। 15 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार पहुंचने की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश होते हुए 20 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानूसन पहुंचने की तिथि 22 से 23 जून है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी