uttarakhand lockdown day 8 : पत्नी और भाभी के सहयोग से पीआरडी जवान ने बनाए मास्क

पीआरडी जवान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए भी मुहिम शुरू की है। ड्यूटी के साथ वह अपनीे पत्‍‌नी व भाभी का सहयोग लेकर लोगों के लिए मास्‍क बना रहे हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 04:57 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 08:33 AM (IST)
uttarakhand lockdown day 8 : पत्नी और भाभी के सहयोग से पीआरडी जवान ने बनाए मास्क
uttarakhand lockdown day 8 : पत्नी और भाभी के सहयोग से पीआरडी जवान ने बनाए मास्क

हल्द्वानी, जेएनएन : पीआरडी जवान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए भी मुहिम शुरू की है। ड्यूटी के साथ ही सुबह-शाम मिलने वाले समय में वह अपनीे पत्‍‌नी व भाभी का सहयोग लेकर लोगों के लिए मास्क बना रहे हैं। जल्द वह प्रशासन से अनुमति लेकर ये मास्क जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएंगे।

दमुवाढूंगा में रहने वाले दिवाकर रावत प्रातीय रक्षक दल (पीआरडी) में हल्द्वानी ब्लॉक के कमाडर हैं। कई साल तक बेस अस्पताल में सेवा देने के बाद वर्तमान में उनकी ड्यूटी ब्लॉक कार्यालय में है। इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर जवानों की ड्यूटी लगवाने की जिम्मेदारी उन पर है। दिवाकर ने बताया कि उनकी पत्नी चम्पा रावत और भाभी ममता रावत सिलाई जानती हैं। दोनों के सहयोग से मास्क बनाए जा रहे हैं। घर पर रखे सूती कपड़े व इलास्टिक की मदद से उन्होंने 100 मास्क तैयार किए हैं। इन्हें निश्शुल्क बंटवाने के लिए उन्होंने काठगोदाम थाना पुलिस से संपर्क किया है।

कपड़े न मिलने से आ रही समस्या

दिवाकर बताते हैं कि लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद है। कपड़े की दुकानों के नहीं खुलने से कुछ दिक्कत आ रही है। अगर उन्हें प्रशासन की ओर से कपड़ा व इलास्टिक उपलब्ध कराया गया तो वह और मास्क तैयार करवा सकते हैं।

सुबह-शाम चाय बांंटकर जनसेवा

दिवाकर लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व अन्य सरकारी कर्मचारियों की भी रोजाना सुबह-शाम सेवा कर रहे हैं। वह रोजाना घर से निकलते समय थरमस में भरकर चाय ले जाते हैं और रास्ते में मिलने वाले कर्मचारियों को निश्शुल्क पिलाते हैं। इसी तरह शाम को भी वह दमुवाढूंगा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवानों को चाय बाटकर सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढेंं 

मुश्किल वक्‍त में रिश्तेदारों ने ठुकराया तब खाकी ने कहा हम खिलाएंगे 

coronavirus के फैलते संक्रमण के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा की संभावना खत्‍म 

chat bot
आपका साथी