मौसम ने दी ऊर्जा निगम को राहत, इस बार दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली

इस साल समय से पहले ठंड पड़ने से ऊर्जा निगम को राहत मिली है। ऐसी कूलर बंद होने से दीपावली पर भी खपत नहीं बड़ी है। अगले दो दिनों में भी ऊर्जा निगम को स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 04:59 PM (IST)
मौसम ने दी ऊर्जा निगम को राहत, इस बार दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली
मौसम ने दी ऊर्जा निगम को राहत, दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली

हल्द्वानी, जेएनएन : इस साल समय से पहले ठंड पड़ने से ऊर्जा निगम को राहत मिली है। एसी, कूलर बंद होने से दीपावली पर भी खपत नहीं बड़ी है। अगले दो दिनों में भी ऊर्जा निगम को स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।गर्मियों में बिजली की खपत प्रति महीने 22 मिलियन यूनिट तक पहुँच जाती है। वहीं इस साल सितंबर से ही बिजली की खपत कम होना शुरू हो गई थी। ऊर्जा निगम के शहरी डिवीजन से मिले आकड़ो के मुताबिक इस साल अधिक गर्मी नहीं और लॉक डाउन की वजह से खपत कम थी। सितंबर महीने में शहर की खपत साढ़े 18 मिलियन यूनिट दर्ज की गई। वहीं ठंड समय से पहले पड़ने से अक्तूबर में खपत घटकर 16 मिलियन यूनिट पहुँच गई। इस महीने खपत और कम हो जाएगी। वहीं अब लोग दीपावली पर घरों को सजाने लिए एलईडी लाइट लगाते हैं। इससे खपत अधिक नहीं बढ़ती है।

धनतेरस के पहले दिन मात्र पांच फीसद तक खपत बढ़ी थी। अगले दो दिनों में भी पांच से सात फीसद तक खपत बढ़ने की संभावना है। इसका असर ऊर्जा निगम के सिस्टम पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि बिजली की खपत ठंड की वजह से पहले ही कम हो गई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपावली पर पांच से सात फीसद तक ही खपत बढ़ने की संभावना है। इससे बिजली घरों पर अधिक लोड नहीं पड़ेगा। वहीं महकमा अपनी तरफ से पूरी तरह अलर्ट है। फील्ड से लेकर बिजली घर तक अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कोई समस्या आने पर तुरंत समाधान कर आपूर्ति सुचारू की जा सके।

वहीं हल्द्वानी ग्रामीण डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि उनके डिवीजन की अक्टूबर की खपत 28 मिलियन यूनिट थी। सर्दी पड़ने से इस महीने खपत काफी घटी है। दीपावली पर भी खपत में पांच से सात फीसद तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसका बिजली आपूर्ति पर फर्क नहीं पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी