Kumaon Weather News Update : तराई में हल्के कोहरे की संभावना, पहाड़ पर मौसम साफ

Kumaon Weather News Update मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सोमवार को कुमाऊं के तराई क्षेत्र यानी ऊधमसिंह नगर में हल्का कोहरा पड़ सकता है। जबकि नैनीताल समेत अन्य चार पहाड़ी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:45 AM (IST)
Kumaon Weather News Update :  तराई में हल्के कोहरे की संभावना, पहाड़ पर मौसम साफ
Kumaon Weather News Update : तराई में हल्के कोहरे की संभावना, पहाड़ पर मौसम साफ

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: Kumaon Weather News Update : मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सोमवार को कुमाऊं के तराई क्षेत्र यानी ऊधमसिंह नगर में हल्का कोहरा पड़ सकता है। जबकि नैनीताल समेत अन्य चार पहाड़ी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की किसी संभावना से मौसम विभाग ने अभी इन्कार किया है। हालांकि, ठंड का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी में पिछले तीन दिन से दोपहर दो बजे बाद धूप का असर कम होने लगा है। प्रवेश का कोई पूर्वानुमान नहीं होने के कारण किसी भी जिले में अलर्ट जारी नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो नैनीताल का तापमान लुढ़ककर 2.1 डिग्री तक पहुंचा था। मुख्य शहरों में हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री अन्य जगहों से ज्यादा रहा।

स्टेशन        अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान

रुद्रपुर          27.6                  16.7

हल्द्वानी        25.7                   17.7

नैनीताल       18.8                    2.1

अल्मोड़ा       25.1                    9.6

कपकोट      15.9                    14.7

कौसानी        17.2                   10.1

चम्पावत        20.7                   9.3

मुक्तेश्वर        21.3                    10.7

लोहाघाट      19.2                       9.3

जागेश्वर        17.7                     10.5

पानी की वजह से सिर्फ एक गेट खुला

गौला का शनिवार को शुभारंभ हो गया। लेकिन अभी केवल आंवला चौकी गेट को खोला गया है। क्योंकि, अन्य गेटों पर लगातार पानी बह रहा है। वहीं, क्रशर संचालकों के एडवांस रायल्टी जमा नहीं करने के कारण अभी वाहनस्वामियों को उपखनिज बिक्री में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, गौला खनन संघर्ष समिति इस बात पर अड़ी है कि आनन-फानन में गेटों का संचालन करने की बजाय प्रशासन को पहले क्रशर व वाहनस्वामियों के बीच रेटों का मामला सुलझाना चाहिए था।

chat bot
आपका साथी