हल्द्वानी पहुंचते ही दर्जा राज्य मंत्री तरुण का भव्य स्वागत, कहा- पूरी निष्ठा से करेंगे काम

कुमाऊं संभाग कार्यालय में पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। कार्यालय में आयोजित सभा में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके व फूलमाला से तरुण का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में हर किसी का सम्मान है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 04:15 PM (IST)
हल्द्वानी पहुंचते ही दर्जा राज्य मंत्री तरुण का भव्य स्वागत, कहा- पूरी निष्ठा से करेंगे काम
बंसल ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत को सम्मान दिया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे तरुण बंसल का शहर में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और तरुण के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। तरुण ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसकी पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। कुमाऊं संभाग कार्यालय में पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। कार्यालय में आयोजित सभा में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके व फूलमाला से तरुण का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में हर किसी का सम्मान है।

भाजपा ही ऐसी पार्टी हैं, जहां एक बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री बनता है। इसलिए हर किसी को पार्टी में पूरी निष्ठा, समर्पण, त्याग के साथ जुटे रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। बंसल ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत को सम्मान दिया। भविष्य में भी वह पूरी तरह समर्पित होकर पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। साथ ही सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। इसका वह आम जन के कल्याण के लिए काम करेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक ले जाने का काम करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रवक्ता प्रकाश रावत, मंडल अध्यक्ष नवीन पंत, विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, मजहर नईम नवाब, चंद्रप्रकाश तिवारी, चंद्रशेखर जोशी, डा. अनिल कपूर डब्बू आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी