किसान आंदोलन को विपक्षी दल बना रहे राजनीति का आंदोलन : भाजपा प्रदेश प्रभारी

भाजपा किसान मोर्चा की कार्य समिति की बैठक में पहुंचे उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विपक्ष की पार्टियों पर खूब बरसे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ने कहा कि किसान आंदोलन की दिशा आप कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने मिलकर दिशा बदल दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM (IST)
किसान आंदोलन को विपक्षी दल बना रहे राजनीति का आंदोलन : भाजपा प्रदेश प्रभारी
बजट में भी किसानों को प्राथमिकता दी। इन सब के बारे में जानकारी न देकर भरमाया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि कृषि आंदोलन की आड़ में विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं। किसान आंदोलन को राजनीति का आंदोलन बना दिया है। इससे पार्टी को कोई असर नहीं पड़ेगा। कार्यकर्ता किसानों को असलियत से वाकिफ कराएंगे। किसानों के हित में बीजेपी सरकार सैदव कार्य करती है और करती रहेगी। 

रामपुर रोड स्थित एक फार्महाउस में दो दिवसीय भाजपा किसान मोर्चा की कार्य समिति की बैठक में पहुंचे उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विपक्ष की पार्टियों पर खूब बरसे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ने कहा कि किसान आंदोलन की दिशा आप, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने मिलकर दिशा बदल दिया है। विपक्षी पार्टिया आंदोलन को हवा देने का काम कर रही हैं। किसानों के लिए सरकार ने किसान सम्मान निधि सहित तमाम योजनाएं ले आई। बजट में भी किसानों को प्राथमिकता दी। इन सब के बारे में किसानों को जानकारी न देकर भरमाया जा रहा है।

अब किसान मोर्चा के कार्यकर्ता दूध का दूध, पानी का पानी करेंगे। किसानों को कृषि कानून से होने वाले फायदों के बारे में घर घर जाकर बताएंगे। अफवाहों को दूर करने का काम करेंगे। किसानों को समझना होगा। सरकार कभी उनके खिलाफ कोई कदम नहीं चला है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। सरकार किसानों को उन्नत बनाने का काम कर रही है।

कौशिक ने साध ली चुप्पी 

वहीं हाल ही में ऊधम सिंह नगर के सबसे बड़े मुद्​दे नजूल को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के वायरल वीडियो के बारे में कौशिक ने कहा कि विधायक जनता का प्रतिनिधि होता है। वह श्रेय लेता भी है तो वह जनता का है। वहीं वायरल वीडियों में विधायक की बयानबाजी जिसमें वह कह रहे हैं कि लड्डू बनते ही मक्खियां भनभनाने लगी, इसके बारे में पूछने पर कौशिक ने चुप्पी साध ली। कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा सहित अन्य मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी