पुलिस ने कुमाऊं में बीते साल 23 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला, यूएसनगर में सर्वाधिक वसूली

कोरोना काल मे पुलिस सख्त रवैया अपनाया। यही कारण है क‍ि चालानी कार्रवाई कर जमकर चांदी काटी। पुलिस ने कुमाऊं मंडल में यातायात नियमों के उल्लंघन पर बीते वर्ष 23 करोड़ से भी अधिक संयोजन शुल्क वसूला है। जबकि 17 हजार से अधिक वाहन सीज किये है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:39 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:39 AM (IST)
पुलिस ने कुमाऊं में बीते साल 23 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला, यूएसनगर में सर्वाधिक वसूली
पुलिस ने कुमाऊं मंडल में बीते साल 23 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला, यूएसनगर में सर्वाधिक वसूली

नैनीताल, नरेश कुमार : कोरोना काल मे पुलिस सख्त रवैया अपनाया। यही कारण है क‍ि चालानी कार्रवाई कर जमकर चांदी काटी। पुलिस ने कुमाऊं मंडल में यातायात नियमों के उल्लंघन पर बीते वर्ष 23 करोड़ से भी अधिक संयोजन शुल्क वसूला है। जबकि 17 हजार से अधिक वाहन सीज किये है। उल्लंघन करने वालों में उधमसिंह नगर के बाशिंदे शीर्ष पर है। वहीं सर्वाधिक चालानी कार्रवाई बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर की गई है।

पहाड़ो की घुमावदार और जर्जर सड़के हादसों को दावत दे रही है। यातायात नियमों में कोताही के चलते रोजाना लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे है। ऐसे में हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस भी जमकर चालानी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से हादसों पर लगाम लगे या न लगे, मगर सरकार के खजाने में जरूर वृद्धि हो रही है। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले हो या ओवरलोडिंग, तेज़ गति से भागना हो या बिना हेलमेट सवारी करना पुलिस ने उल्लंघन करने वालों पर जमकर कार्रवाई की। आईजी कार्यालय से प्राप्त आकड़ो के मुताबिक बीते वर्ष मण्डलभर में पुलिस ने यातायात नियमों में कोताही बरतने पर 318255 चालान किये है। जिसमें 288033 नगद जबकि 30222 कोर्ट के चालान शामिल है। जिससे पुलिस ने 230944650 रुपये संयोजन शुल्क वसूला है।

उधमसिंह नगर पुलिस ने वसूला सर्वाधिक जुर्माना

अब इसे लोगों की लापरवाही कहे या पुलिस का गुडवर्क उधमसिंह नगर पुलिस ने मण्डलभर में सर्वाधिक जुर्माना वसूला है। जिले में 127760 चालान कर 88246300 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया है। जबकि बागेश्वर में सबसे कम 9351 चालान हुए है। जिससे 4736500 की कमाई हुई है।

बिना हेलमेट में हुए सर्वाधिक चालान

मंडल पुलिस द्वारा यातायात नियमों की कोताही बरतने वाले वाहन चालकों पर जमकर चालानी कार्रवाई की है। जिसमें बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने के मामलों में सर्वाधिक चालान किये गए है। मंडलभर में पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के 35640, ओवरलोडिंग में 9265, ओवर स्पीड में 8298 नशे में 1062 चालान किये गए है। इसके अलावा 17396 वाहन सीज किये गए है।

चालान का जिलेवार आंकड़ा

जिला           चालान         सयोजन शुल्क

नैनीताल       110042       46891150

यूएस नगर    127760       88246300

अल्मोड़ा       16435         70963200

पिथौरागढ़     28033        124000

चंपावत        16734         7333500

बागेश्वर         9351           4736500

चालानी कार्रवाई जरूरी : आईजी

आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण और लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन करवाने के लिए चालानी कार्रवाई जरूरी है। लोगों को इसके लिए जागरूक करने के साथ ही अभियान में तेजी लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी