सिंह राशि में पहुंचा मंगल, मौसम के साथ प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र में दिखेगा बदलाव

मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर गया है। सिंह के साथ मंगल के मित्रता भाव रखने से इसके सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मंगल की सिंह के साथ युति पांच सितंबर तक रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:22 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:22 AM (IST)
सिंह राशि में पहुंचा मंगल, मौसम के साथ प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र में दिखेगा बदलाव
सिंह राशि में पहुंचा मंगल, मौसम के साथ प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र में दिखेगा बदलाव

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर गया है। सिंह के साथ मंगल के मित्रता भाव रखने से इसके सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मंगल की सिंह के साथ युति पांच सितंबर तक रहेगी। मंगल ग्रह जमीन, कर्ज, सेना, पुलिस, गुस्सा व उत्साह का कारक ग्रह है।

मंगल के शुभ प्रभाव से इनसे जुड़े शुभ फल मिलते हैं। मंगल की चाल में बदलाव मौसम में भी बदलाव लेकर आएगा। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि मंगल का स्थान परिवर्तन उद्योग जगत को तरक्की देगा। प्रशासनिक क्षेत्र में बदलाव के साथ शासन व प्रशासन में फेरबदल सामने आ सकते हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। प्राकृतिक आपदा की घटनाएं सामने आ सकती हैं।

राशियों पर भी दिखेगा प्रभाव

मंगल के 20 जुलाई को सिंह राशि में चले जाने से मंगल व शनि का समसप्तक योग खत्म हो गया है, लेकिन षडाष्टक अशुभ योग का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी ने बताया कि मंगल अपनी नीच राशि से निकलकर मित्र ग्रह सूर्य की राशि में चला गया है। मिथुन, तुला और मीन राशि वाले पर मंगल शुभ प्रभाव दिखाएगा। मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर व कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

कुछ उपायों से कम कर सकते हैं अशुभ प्रभाव

ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र बेलवाल ने बताया कि मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद का सेवन करना चाहिए। पानी में थोड़ा लाल चंदन मिलाकर स्नान करें। लाल चंदन का तिलक लगाना, हनुमानजी का पूजन और उन्हें लाल सिंदूर चढ़ाना भी फायदेमंद साबित होगा। मंगलवार के दिन अनाज दान करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी