Kumaon Weather News Update : नवंबर में पहली बार दो अंकों में आया पिथौरागढ़ का तापमान

Kumaon Weather News Update मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। नवंबर की शुरुआत के साथ शीत हो चुकी हवा थोड़ी गर्म हुई है। हवा की दिशा पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी होने से तापमान में तेजी आई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 07:18 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 07:18 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : नवंबर में पहली बार दो अंकों में आया पिथौरागढ़ का तापमान
Kumaon Weather News Update : नवंबर में पहली बार दो अंकों में आया पिथौरागढ़ का तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :  मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। नवंबर की शुरुआत के साथ शीत हो चुकी हवा थोड़ी गर्म हुई है। हवा की दिशा पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी होने से तापमान में तेजी आई है। विशेषकर मैदानी इलाकों में पारे की चाल में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। हल्द्वानी के तापमान लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। नवंबर में पहली बार पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान देा अंकों में पहुंच गया है। चम्पावत व लोहाघाट का तापमान तीन दिन बाद पांच डिग्री से ऊपर पहुंच है। तापमान में बढ़ोतरी से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से राहत मिली है।

प्रमुख स्थलों का न्यूनतम तापमान

मुक्तेश्वर           7.9 डिग्री

नैनीताल            8.8 डिग्री

अल्मोड़ा             8.6 डिग्री

लोहाघाट            5.8 डिग्री

चम्पावत            5.9 डिग्री

पिथौरागढ़          11.0 डिग्री

बागेश्वर            12.1 डिग्री

हल्द्वानी           18.2 डिग्री

पंतनगर            14.3 डिग्री

मैदानी इलाकों में शुक्रवार से कोहरा छाने के आसार

मौसम में बदलाव के बाद कोहरे की शुरुआत के आसार है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए है कि आने वाले दिनों में तराई में कोहरा छाने की शुरुआत हो सकती है। विशेषकर 12 से 14 नवंबर के दौरान ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं पर कोहरा या हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई है। कोहरा छाने के साथ तराई में तापमान में कमी का सिलसिला शुरू होगा। फिलहाल कुमाऊं मंडल के अन्य हिस्सों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। अगले दो दिन तापमान में तेजी रह सकती है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आने लगेगी।

chat bot
आपका साथी