पिथौरागढ़ के बाक्सिंग कोच भाष्कर को मिलेगा द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

भाष्कर वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के रोहतक केंद्र में तैनात हैं। शानदार उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें खेलो इंडिया नार्थ जोन कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। खेल मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए उनका नाम अनुमोदित कर दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:20 PM (IST)
पिथौरागढ़ के बाक्सिंग कोच भाष्कर को मिलेगा द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में भी लंबे समय तक बाक्सिंग प्रशिक्षण दिया है।

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ :  सीमांत जिले के बाक्सर व कोच भाष्कर भट्ट इस साल द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए उनका नाम अनुमोदित कर दिया है। 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर भट्ट भारतीय यूथ मैन एंड वीमैन बाक्सिंग टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी कई बार संभाल चुके हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम पोलैंड, पैराग्वे, सर्बिया आदि देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक भी जीत चुकी है। भाष्कर वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के रोहतक केंद्र में तैनात हैं। शानदार उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें खेलो इंडिया नार्थ जोन कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय बाक्सर स्व. हरी सिंह थापा से बाक्सिंग की बारीकियां सीखने वाले भाष्कर देश को कई बाक्सर दे चुके हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में भी लंबे समय तक बाक्सिंग प्रशिक्षण दिया है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए अनुमोदित होने को पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ओलिंपिक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने बड़ी उपलब्धि बताया। भाष्कर के बड़े भाई डा.धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड में खेल विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। 

chat bot
आपका साथी