मोहन नगर के समीप पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक और एक अन्य घायल

पिकअप वाहन मोहन नगर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए। दोनों को 108 आपात सेवा के माध्मय से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 05:01 PM (IST)
मोहन नगर के समीप पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक और एक अन्य घायल
चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायला की स्थिति खतरे से बाहर है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय से कांडे-नौगांव जा रहा एक पिकअप वाहन मोहन नगर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए। दोनों को 108 आपात सेवा के माध्मय से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 

   पिकअप वाहन संख्या यूके-07- सीए-7497 सोमवार को जिला मुख्यालय से भूसा लेकर नौगांव-दफौट की ओर जा रहा था। मोहन नगर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 27 वर्षीय चालक फारूख पुत्र लियाकत और 45 वर्षीय फैजान पुत्र अब्दुल सतार निवासी खुर्दराहत नजीबाबाद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी 108 और आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद आपात सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायला की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी