फागोत्सव में 20 से मचेगी धूम, बिखरेंगे होली के रंग

20 से 30 मार्च तक होने वाले फागोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। फागोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही होली गायन और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। महिला होली व बच्चों की होली विशेष आकर्षण होगी जबकि पहली बार एकादशी पर खड़ी होली गायन होगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 07:23 PM (IST)
फागोत्सव में 20 से मचेगी धूम, बिखरेंगे होली के रंग
महोत्सव का फेसबुक व यू-ट्यूब चैनल से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : श्रीराम सेवक सभा 20 से 30 मार्च तक होने वाले फागोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। फागोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही होली गायन और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। महिला होली व बच्चों की होली विशेष आकर्षण होगी, जबकि पहली बार एकादशी पर खड़ी होली गायन होगा। महोत्सव का फेसबुक व यू-ट्यूब चैनल से सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

बुधवार को मल्लीताल श्रीराम सेवक सभागार में पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 11 दिन के आयोजन में नैनीताल, भवाली, भीमताल और हल्द्वानी की कुल 12 महिला होल्यारों की टीमें व स्कूली बच्चों की छह टीमें भाग ले रही हैं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 20 मार्च के बाद पंजीकरण कर सकते है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को आठ हजार, द्वितीय को पांच हजार, तृतीय को तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस दौरान रामसेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष जोशी मंटू, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, विमल साह, विमल चौधरी, प्रो. ललित तिवारी, राजेन्द्र बजेठा, किशन गुरुरानी, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। 

20-30 मार्च तक होंगे ये कार्यक्रम

20 मार्च- महिला होली जुलूस व स्वांग प्रतियोगिता, उद्घाटन, महिला दलों द्वारा होली प्रस्तुति

21 मार्च-  बाल कलाकारों द्वारा होली प्रस्तुति

22 मार्च-  महिला बैठकी होली

23 मार्च-  स्कूली बच्चों की होली गायन प्रतियोगिता

24 मार्च-  चीर बंधन व रंगधारण 

25 मार्च- आमल एकादशी पूजन

26 मार्च- महिला व पुरूष एकल होली गायन 

27 मार्च- बैठकी होली पुरुष

28 मार्च- बच्चो का स्वांग व होली जुलूस, चीर दहन 

29 मार्च- छलड़ी 

30 मार्च- टीका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी