पिथौरागढ़ में पेट्रोल-डीजल समाप्त, पंप हुए बंद, सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के प्रमुख मार्ग 125 एनएच टनकपुर -पिथौरागढ़ मार्ग बीते छह दिनोंं से बंद होने के कारण जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो चुकी है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल समाप्त हो गया है। बाजार में सब्जियां नहीं हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:04 PM (IST)
पिथौरागढ़ में पेट्रोल-डीजल समाप्त, पंप हुए बंद, सब्जियों के दाम छू रहे आसमान
पिथौरागढ़ में पेट्रोल-डीजल समाप्त, पंप हुए बंद, सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के प्रमुख मार्ग 125 एनएच टनकपुर -पिथौरागढ़ मार्ग बीते छह दिनोंं से बंद होने के कारण जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो चुकी है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल समाप्त हो गया है। बाजार में सब्जियां नहीं हैं। टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। टमाटर अस्सी से सौ रुपए किलो बिक रहा है। आलू तीस रुपए किलो हो चुका है।

पिथौरागढ़ के लिए साग सब्जी की आपूर्ति पीलीभीत, हल्द्वानी मंडियों से होती है। मंडियों से सब्जियां लाने वाला मार्ग टनकपुर-पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे विगत छह दिनों से बंद है। बीच में एक दिन कुछ देर के लिए मार्ग खुला तब छह ट्रक गैस और 14 टैंकर पहुंचे। यह आपूर्ति केवल सोमवार तक के लिए थी। सोमवार तक एनएच बंद है। विकल्प के तौर पर वाया थल , सेराघाट मार्ग से आवाजाही हो रही थी रविवार को यह मार्ग भी बंद हो गया। सोमवार को जिले में तेल समाप्त हो चुका है। जिले के लिए आपूर्ति करने वाले टैंकर फंसे हैं।

पंप मालिकों का कहना है कि फंसे टैंकर जब वापस लौटेंगे तब तेल लेकर आएंगे। पंपों में तेल नहीं मिलने से तेल भरने के लिए जा रहे वाहन वापस लौट रहे हैं। जिलाधिकारी आनंद स्वरू प ने बताया कि एनएच और लोनिवि को मार्ग खोलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। दिन रात मार्ग खोलने का कार्य चल रहा है। सब्जी और फलों की आपूर्ति नहीं होने से आसमान छू रहे दामों को लेकर जनता परेशान है। सीमांत में स्थिति अधिक खराब हो चुकी है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी