अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय में ताले देख लोगों का चढ़ा पारा, सीडीओ से की शिकायत

ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड्वाल का कक्ष भी बंद रहने से वह भी बाहर ही टहलते रहे। गहमागहमी के बीच कार्यालय खुला तो प्रमुख ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। पता लगा कि बीडीओ ललित महावर अवकाश पर हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 03:41 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 03:41 PM (IST)
अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय में ताले देख लोगों का चढ़ा पारा, सीडीओ से की शिकायत
पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे घोर लापरवाही करार देते हुए सीडीओ नवनीत पांडे से संपर्क साध शिकायत की।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय में सुबह देर तक ताले लटके रहने पर हंगामा हो गया। डेढ़ घंटे तक इंतजार के बावजूद कोई भी कर्मचारी कार्यालय न पहुंचा तो पंचायत प्रतिनिधि भड़क उठे। आलम यह था कि ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड्वाल का कक्ष भी बंद रहने से वह भी बाहर ही टहलते रहे। गहमागहमी के बीच कार्यालय खुला तो प्रमुख ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। पता लगा कि बीडीओ ललित महावर अवकाश पर हैं। चार्ज संभाले सहायक खंड विकास अधिकारी देशराज के भी विलंब से पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कार्यालय कभी समय पर नहीं खुलता। सीडीओ से भी शिकायत की गई।

बीते बुधवार को मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली थी। अरसे बाद गुरुवार को रुके विकास कार्यों को आगे बढ़ाने व कोरोनाकाल में प्रवासियों के लिए मनरेगा की योजनाओं के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि सुबह ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। प्रात: 10 बजे तक कार्यालय नहीं खुलता तो सभी परिसर में गपशप में लग गए। आधा घंटे बाद भी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय की ओर नहीं फटके तो पंचायत प्रतिनिधियों का गुस्सा बढऩे लगा। इसी बीच ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह भी पहुंचे। मगर उनका कार्यालय भी बंद होने से उन्हें बाहर ही खड़े रहना पड़ा। हंगामा बढऩे पर पूवाह्न 11:40 बजे अधिकारी कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें खरीखोटी सुननी पड़ी। ब्लॉक प्रमुख ने भी आड़े हाथ लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे घोर लापरवाही करार देते हुए सीडीओ नवनीत पांडे से संपर्क साध शिकायत की।

प्रवासियों का ऐसे तो भला होने से रहा

गुस्साए पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि जब ब्लॉक मुख्यालय में तैनात अधिकारी कर्मचारी समय के पाबंद नहीं तो कोरोनाकाल में रोजगार को भटक रहे प्रवासियों को योजनाओं का लाभ कैसे दिलाएंगे। मनरेगा की हड़ताल से ग्रामीण विकास पूरी तरह ठप है। अब उसे गति देने की जिम्मेदारी ब्लॉक मुख्यालय की है। मगर जब कार्यालय ही नहीं खुलेगा तो काम कैसे होंगे। हंगामा काटने वालों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह बौरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह धौनी, नवीन बजेठा, ग्राम प्रधान गुठौली सतेंद्र रावत, नरेंद्र कुमार भांगादेवली, तारा बजेठा, दीपक बजेठा, हरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

सहायक खंड विकास अधिकारी देशराज ने बताया कि सुबह बारिश थी। जो चतुर्थ कर्मचारी कार्यालय खोलता है, उसकी बाइक रपट गई। इससे चाबी मिस हो गई। ढूंढने लगे। तब षहां साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे। कार्यालय अन्य दिनों समय पर खोला जाता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी