मूलभूत सुविधाएं से वंचित नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

मूलभूत सुविधाएं न मिलने से आक्रोशित नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव के लोगों ने गुुरुवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गांव में बिजली पानी सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन को जनता की समस्याओं को कोई लेना देना नहीं है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:11 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:11 PM (IST)
मूलभूत सुविधाएं से वंचित नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
मूलभूत सुविधाएं से वंचित नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

लोहाघाट, जागरण संवाददाता : मूलभूत सुविधाएं न मिलने से आक्रोशित नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव के लोगों ने गुुरुवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गांव में बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन को जनता की समस्याओं को कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने राजू पुनेठा के नेतृत्व में बैठक की और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचार मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि गांव के लिए बनी पुरानी पेयजल लाइन ध्वस्त पड़ी हुई है। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि शाम होते ही बिजली काट दी जा रही है। विभागों को इसकी सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर भी गांव और क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि वोट मांगने के लिए घर-घर आने वाले लोग चुनाव जीतने के बाद मुंह फेर लेते हैं।

लोगों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को किए जा रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और नुकसान का मुआवजा देने मांग की। बैठक में गौशाला के लिए मिलने वाली धनराशि 35 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने, कृषि ऋण माफ करने, क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की भी मांग प्रमुखता से रखी गई। कहा कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान खीम सिंह, नरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, शंकर सिंह, बद्री सिंह, देव सिंह, जोगा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण सिंह, तारा सिंह, प्रकाश सिंह, डुंगर सिंह, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी