स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विभिन्न संगठनों के लोगों ने रामनगर के चिकित्सालय में किया प्रदर्शन

चिकित्सालय के बाहर लोगों ने अपनी मांग लिखे पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का कहर देश में हो रहा है। निजी हो या सरकारी चिकित्सालय हर जगह अव्यवस्था चरम पर है। मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:57 PM (IST)
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विभिन्न संगठनों के लोगों ने रामनगर के चिकित्सालय में किया प्रदर्शन
हर नागरिक को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति, एंबुलेंस, दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

जागरण संवाददाता, रामनगर : कोरोना से पीडि़त मरीजों के लिए सुविधाओं की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय के बाहर जन हस्तक्षेप अभियान चलाया। कोविड नियमों का पालन करते हुए उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

स्वास्थ्य सुविधाओं की अव्यवस्था पर चिकित्सालय के बाहर लोगों ने अपनी मांग लिखे पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का कहर देश में हो रहा है। निजी हो या सरकारी चिकित्सालय हर जगह अव्यवस्था चरम पर है। मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना से पीडि़त लोगों के स्वजनों के  लिए पूरे प्रदेश में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। हर नागरिक को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति, एंबुलेंस, दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बुरे दौर में एक दूसरे की मदद करनी होगी। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी रईस अहमद, लालमणि, किरण आर्य, उम्मेद सिंह थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी