इंदिरानगर में गंदगी से बजबजाती नालियां और सड़कें, लोगों का हुआ जीना दुश्वार

हल्‍द्वानी में इंदिरानगर क्षेत्र में बजबजाती नालियों ओर सड़कों पर फैले कचरे से स्थानीय लोंगों का चलना तो दूर सांस लेना तक दुश्वार हो गया है। नगर निगम की अनदेखी से आक्रोशित लोग अब हुंकार भरने लगे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:36 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 01:36 PM (IST)
इंदिरानगर में गंदगी से बजबजाती नालियां और सड़कें, लोगों का हुआ जीना दुश्वार
इंदिरानगर में गंदगी से बजबजाती नालियां और सड़कें, लोगों का हुआ जीना दुश्वार

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : हल्‍द्वानी में इंदिरानगर क्षेत्र में बजबजाती नालियों ओर सड़कों पर फैले कचरे से स्थानीय लोंग्रों का चलना दूर सांस लेना तक दुश्वार हो गया है। नगर निगम की अनदेखी से आक्रोशित लोग अब हुंकार भरने लगे हैं। लोंगो ने जल्द सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे दी है।

इन्दिरा नगर वार्ड न. 32 ओर वार्ड नं. 30 को जोड़ने वाली इन्द्रानगर छोटी सड़क निषाद मेमोरियल स्कूल के सामने नालियों का कूड़ा ओर गन्दा पानी सड़क पर कोई दिनों से बह रहा है। इस सड़क पर लोगो का पैदल  चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क के बीचों बीच कूड़े के ढेर लगे है। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी का कहना है कि इन्द्रानगर नगर छोटी सड़क पर सभी नलिया का मालवा ओर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।

हर तरफ कूड़े के ढेर लगे है निलयो और नालो का गंदा पानी सड़क पर फैला है छोटे बच्चे हो या बुज़ुर्ग, सभी का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम अपनी आँखें ओर कान बंद किये बैठा है। सलमानी ने कहा कि इस भीषण गंदी की बदबू से आस पास के लोगो का जीना दुवार हो रहा है। यह के लोग अनेक बीमारियों की चपेट  मे है।  सलमानी ने कहा कि एक दो दिन मे सफाई व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो वह जनता को साथ लेकर नगर निगम हल्द्वानी के अधिकारियों का घेराव करेंगे और नगर निगम मे धरना देगे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी