बाजपुर में किशोरी के लापता होने पर लोगों ने पुलिस चौकी में काटा हंगामा

शनिवार शाम विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री यशपाल राजहंस के साथ बरहैनी पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री शनिवार सुबह साढ़े दस बजे घर का सामान लेने के लिए बाजार गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की मगर पता नहीं चला।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM (IST)
बाजपुर में किशोरी के लापता होने पर लोगों ने पुलिस चौकी में काटा हंगामा
चौकी पहुंचे विहिप नेताओं ने किशोरी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग हैै।

जागरण संवाददाता, बाजपुर : थानाक्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने पर विहिप कार्यकर्ता पीडि़त पक्ष के साथ शनिवार देर शाम बरहैनी पुलिस चौकी पहुंच गए। मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते मामला तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने किशोरी को जल्द बरामद कर लेने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। संप्रदाय विशेष के युवक पर लड़की भगाने के आरोप पर पुलिस भी चौकन्नी हो गई है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।

पीडि़त व्यक्ति ने शनिवार शाम विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री यशपाल राजहंस के साथ बरहैनी पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री शनिवार सुबह साढ़े दस बजे घर का सामान लेने के लिए बाजार गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की मगर पता नहीं चला।

बताया कि वर्ष 2020 में बरहैनी का दूसरे संप्रदाय का युवक उनकी बड़ी बेटी को भगा ले गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो न्यायालय में मामला विचाराधीन है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपित ने समझौता कर लेने को कई बार धमकी दी। आरोपित और उसके भाई ने शनिवार को बाजार में फिर धमकी दी। कहा कि अदालत में गवाही दी तो उसकी छोटी बेटी के साथ भी वही करेंगे, जो बड़ी के साथ किया। समझौता नहीं किया तो हत्या भी कर सकते हैं। चौकी पहुंचे विहिप नेताओं ने किशोरी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग हैै। इस मौके पर अरुण भारद्वाज, विशाल दक्ष, हरीश वर्मा, सोनू प्रजापति, ऋषभ कुमार मौजूद थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी