मटर थोक में 60 और फुटकर में 80 रुपये किलो, जानिए हल्द्वानी मंडी के रेट

कोटाबाग व गौलापार का टमाटर भी मंडी में खूब पहुंच रहा है। पलडिया ने बताया कि सब्जियों के दाम कुछ दिनों में और कम हो जाएंगे। मैदान से अधिकांश सब्जियां मंडी में भारी मात्रा में पहुंच रही हैं। अदरक की डिमांड बढऩे पर रेट में भी इजाफा हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:09 AM (IST)
मटर थोक में 60 और फुटकर में 80 रुपये किलो, जानिए हल्द्वानी मंडी के रेट
गाजर के दाम में फुटकर व थोक में 10 रुपये का फर्क है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सब्जियों के दाम में अब मामूली गिरावट आई है। अधिकांश सब्जियों फुटकर व थोक रेट में 10 से 15 रुपये का अंतर है। सब्जी मंडी में मटर थोक में 60 और फुटकर में 80 रुपये किलो बिक रही है। शादी-विवाह के चलते कुछ सब्जियों की डिमांड अधिक रहती है। इसी के चलते कुछ सब्जियों के रेट अधिक हैं। वर्ना अगेती फसलों को छोड़कर पिछले हफ्ते के मुकाबले सब्जियों की आवक बढ़ने से रेट गिरे हैं। इससे आम जन को राहत पहुंची है। अभी मटर की आवक कम होने से थोड़ा रेट अधिक है। पर कुछ दिनों में आवक बढ़ने से दाम गिरने की संभवाना है।

फल आढ़ती केशव दत्त पलडिया ने बताया कि सहालग में सब्जियों के दाम बढ़ गए थे। पिछले तीन दिन से सब्जियों के दाम कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ से मटर मंडी में पहुंच चुकी है। कोटाबाग व गौलापार का टमाटर भी मंडी में खूब पहुंच रहा है। पलडिया ने बताया कि सब्जियों के दाम कुछ दिनों में और कम हो जाएंगे। मैदान से अधिकांश सब्जियां मंडी में भारी मात्रा में पहुंच रही हैं। पहाड़ से आने वाले अदरक की डिमांड बढऩे पर रेट में भी इजाफा हुआ है। मंडी में 40 रुपये किलो बिक रही अदरक बाजार में 60 रुपये किलो तक बिक रही है। हरी मिर्च 30 रुपये किलो थोक व 50 रुपये किलो फुटकर में बिक रही है। इसी तरह गोल मूली व लंबी मूली फुटकर में 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। गाजर के दाम में फुटकर व थोक में 10 रुपये का फर्क है। हरी सब्जियों की एक गड्डी 10 रुपये तक बिक रही है।

इस तरह बिक रही हैं सब्जियां

सब्जी     थोक  फुटकर

आलू     20   30

प्याज      30   40

टमाटर     40   50

मटर       60   80

फूलगोभी  20   30

बंद गोभी  20   30

शिमला मिर्च 30  50

बीन        60  80

खीरा       25  35

भिंडी      50  70 

chat bot
आपका साथी