मटर, बीन के दाम में तेजी बरकरार, गोभी व बैंगन के भाव गिरे

उत्तराखंड में मटर की खेती सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर में होती है। जहां मटर की फसल लगभग तैयार है। इसके बाद भी मटर के दाम में अभी तक गिरावट नहीं आ रही है। जिससे मंडी में लोग महंगी मटर खरीदने को मजबूर हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 12:20 PM (IST)
मटर, बीन के दाम में तेजी बरकरार, गोभी व बैंगन के भाव गिरे
मटर, बीन के दाम में तेजी बरकरार, गोभी व बैंगन के भाव गिरे

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड में मटर की खेती सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर में होती है। जहां मटर की फसल लगभग तैयार है। इसके बाद भी मटर के दाम में अभी तक गिरावट नहीं आ रही है। जिससे मंडी में लोग महंगी मटर खरीदने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि मटर के दाम आसमान पर हैं। मटर की अच्छी फलियां बाजार में 100 से 120 रुपये किलो के भाव बिक रही हैं। जबकि मटर के पीक सीजन में यह 10 से 20 रुपये किलो तक बिकने लगती हैं। ऐसे में जिन किसानों की मटर तैयार हो गई है वह बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

मटर के साथ ही बीन या सेम की सब्जी के दाम भी सबसे ज्यादा हैं। बाजार में बीन भी मटर के बराबर दाम में बिक रही है। 100 से 120 रुपये किलो के भाव बीन का दाम बाजार में है। तीसरी महंगी सब्जी के रूप में हरी मेथी के पत्ते हैं। जिसे 60 से 80 रुपये किलो के भाव बाजार में बेचा जा रहा है। वहीं टमाटर भी इन दिनों 80 रुपये किलो के भाव बाजार में बिक रहा है। सब्जी व्यापारी महेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शादियों का सीजन होने के चलते बाजार में तेजी बनी हुई है।

बाजार में इस समय सब्जी के दाम सबसे ज्यादा हैं। शादियों के सीजन के साथ ही दाम भी तेज रहेंगे। बाजार में शूगर फ्री आलू 20 से 25 रुपये, नया आलू 30 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। खीरा व गडेरी 40 रुपये किलो के भाव है। बैंगन 20 से 25 रुपये तो गाजर के दाम में गिरावट आई है। जिसे 50 रुपये किलो के भाव बेचा जा रहा है। बीट रूट 40 रुपये किलो है।

chat bot
आपका साथी