बेस अस्पताल में अब दोपहर एक बजे तक होगी पैथोलाजी जांच

बेस अस्पताल में गर्भवतियों की पैथोलाजी जांच का समय बढ़ा दिया गया है। गर्भवतियां अब दोपहर एक बजे तक जांच करा सकेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:27 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:43 AM (IST)
बेस अस्पताल में अब दोपहर एक बजे तक होगी पैथोलाजी जांच
बेस अस्पताल में अब दोपहर एक बजे तक होगी पैथोलाजी जांच

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बेस अस्पताल में गर्भवतियों की पैथोलाजी जांच का समय बढ़ा दिया गया है। गर्भवतियां अब दोपहर एक बजे तक जांच करा सकेंगी।

महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवतियां शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, एचआइवी, थायराइड समेत अन्य जांचों के लिए बेस अस्पताल आती हैं। जहां ये सभी जांचें निश्शुल्क हैं। अब तक ये जांचें केवल सुबह 11 बजे तक ही होती थी। जिससे कई बार गर्भवतियों को दिक्कत होती थी। डीएम सविन बंसल के निर्देश के बाद अस्पताल द्वारा पैथोलाजी जांच का समय दोपहर एक बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसकी पुष्टि अस्पताल के सीएमएस डा. हरीश लाल ने की है।

chat bot
आपका साथी