आजादी की लड़ाई में पंत का योगदान उल्लेखनीय, चम्पावत में सादगी के साथ मनाई गई जयंती

जिलाधिकारी विनीत समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने गोविंद वल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 08:19 PM (IST)
आजादी की लड़ाई में पंत का योगदान उल्लेखनीय, चम्पावत में सादगी के साथ मनाई गई जयंती
गोविंद वल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती जिले में सादगी के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ। जिलाधिकारी विनीत समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने गोविंद वल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी ने आजादी की लड़ाई में दिए गए गोविंद वल्लभ पंत के योगदान को याद किया। कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अनेकों उत्कृष्ट कार्य किए। जयंती के मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत इंटर की छात्रा कविता चौड़ागोटी तथा गंगा बोहरा, हाईस्कूल की छात्रा किरन महर एवं ऋतु गोस्वामी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, सीईटो आरसी पुरोहित, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, डीडीएमओ मनोज पांडेय समेत कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। तहसील सभागार में भी पंत जयंती मनाई गई।

एसडीएम अनिल चन्याल व अन्य अधिकारियों ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर तहसीलदार ज्योति नपच्याल, राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह बनग्याल, पुष्कर नाथ, रजिस्ट्रार कानूनगो जीवन नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा, अनुज उप्रेती, दीपा, कुसुम मनीषा, नायब नाजिर बची सिंह जीना, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी कार्यालय में एसपी लोकेश्वर सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, पाटी, बाराकोट में भी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में गोविंद वल्लभ पंत को याद किया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, खुशाल सिंह अधिकारी, एडवोकेट नवीन मुरारी, उमेश खर्कवाल, यतीश पांडेय, योगेश मेहता, शंकर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। बाद में उन्होंने गोष्ठी कर पंत के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी