पंडित गोविंद बल्लभ पंत के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर याद किया गया। इस दौरान उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:15 PM (IST)
पंडित गोविंद बल्लभ पंत के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान
पंडित गोविंद बल्लभ पंत के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

रामनगर, [जेएनएन]: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसए अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत हमारे लिए आदर्श रहे हैं। हमें उनके विचारों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

ऑडोटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल और विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर नगर के स्कूलों ने देशभक्ति के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का संदेश भी कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डोभाल ने कहा कि देश के विकास के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत की सोच दूरगामी थी। हमें उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन देवीदत्त दानी ने किया। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, भावना भट्ट, राकेश नैनवाल, राहुल रावत, मनमोहन बिष्ट, सुबोध चमोली, रेवती सुंदरियाल मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

यह भी पढें: इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन किए अर्पित 

chat bot
आपका साथी