मां से मिलने महिला पीएसी कर्मचारी को भाई ने बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

मायके गई पीएसी कर्मी महिला की पहले भाई ने पिटाई कर दी। बाद में रंजिशन कुछ लोगों ने भी उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके बाल पकड़कर घसीटा गया और जमकर पीटा। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:24 PM (IST)
मां से मिलने महिला पीएसी कर्मचारी को भाई ने बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा
मां से मिलने महिला पीएसी कर्मचारी को भाई ने बेरहमी से पीटा, अज्ञात बाल पकड़कर घसीटा

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : मायके गई पीएसी कर्मी महिला की पहले भाई ने पिटाई कर दी। बाद में रंजिशन कुछ लोगों ने भी उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके बाल पकड़कर घसीटा गया और जमकर पीटा। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात महिला कुसुमलता ने अपने बाजपुर स्थित मकान को एक व्यक्ति को बेच दिया था। कुसुमलता पर आरोप है कि मकान के रुपये लेने के बाद भी उसने कब्जा नहीं दिया और मकान में अपना ताला लगा लिया। इस मामले में बीते दिनों एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन भी हुआ था। जिसके बाद कुसुमलता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस के दर्ज होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर रविवार को कुसुमलता समेत तीन अन्य के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।

इधर, कुसुमलता ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी शिवनगर में रहने वाली मां से मिलने गई हुई थी। जब वह अपने मायके में पहुंची तो उसके बड़े भाई ने पिटाई कर दी। जिसके बाद वह वापस आने लगी तो बाहर उसे असलहों से लैस तीन लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसकी पिटाई की ओर बाल पकड़कर दूर तक घसीटकर ले गए। जिससे वह घायल हो गई थी। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। बाद में उसका पुत्र राज आया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुसुमलता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी