शहर के प्रतिष्ठित वॉकवे माॅॅल को लेकर हुए विवाद में आरोपितों की कुर्की के आदेश

वॉकवे मॉल प्रबंधन व सनसिटी सिनेमा के बीच हुए विवाद को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने विवेचना के दौरान न्यायालय से हिसार निवासी आरोपितों की कुर्की के आदेश हासिल कर लिए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 04:55 PM (IST)
शहर के प्रतिष्ठित वॉकवे माॅॅल को लेकर हुए विवाद में आरोपितों की कुर्की के आदेश
शहर के प्रतिष्ठित वॉकवे माॅॅल को लेकर हुए विवाद में आरोपितों की कुर्की के आदेश

हल्द्वानी, जेएनएन : वॉकवे मॉल प्रबंधन व सनसिटी सिनेमा के बीच हुए विवाद को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने विवेचना के दौरान न्यायालय से हिसार निवासी आरोपितों की कुर्की के आदेश हासिल कर लिए हैं। पूर्व में यह मामला खासा सुर्खियों में रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करवाया था। मामले की शहर में खूब चर्चा रही।

जानकारी के मुताबिक टेड़ी पुलिया स्थित वॉकवे मॉल में सनसिटी सिनेमा द्वारा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता था। पैसों को लेकर वॉकवे के मालिक नीरज शारदा व सनसिटी के निदेशक सुनील गोयल व शशि लोहिया निवासी हिसार (हरियाणा) के बीच विवाद खड़ा हो गया। जून 2018 में शारदा ने काठगोदाम थाने में सुनील व शशि के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शारदा ने कहा था कि सिनेमा हॉल में प्रोजेक्टर आदि खरीदने के लिए दिल्ली की एक फर्म को 15 लाख रुपये दिलवाए गए। जबकि मॉल के सिनेमाघर में सामान कभी पहुंचा ही नहीं। जालसाजी से सामान के बिल भी तैयार कर लिए गए। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। विवेचना सेल प्रभारी योगेश उपाध्याय ने हिसार निवासी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश जारी होने की पुष्टि की है।

यह भी पढें 

रेनू पीडि़त महिलाओं का पुलिस और कोर्ट-कचहरी की चौखट तक निभाती है महिलाओं का साथ

chat bot
आपका साथी