वन विभाग के पुनर्गठन का शुरू हो गया विरोध, कहा-प्रस्ताव खत्म करो नहीं तो होगा आंदोलन

कुमाऊं के तीन सर्किल में से दो ही रहेंगे। इसे लेकर रामनगर के वन कर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। रामनगर में वन विभागों के कर्मचारियों ने बैठक कर पुनर्गठन का प्रस्ताव निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM (IST)
वन विभाग के पुनर्गठन का शुरू हो गया विरोध, कहा-प्रस्ताव खत्म करो नहीं तो होगा आंदोलन
सरकार को प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए न कि उसे खत्म करने की।

जागरण संवाददाता, रामनगर : वन विभाग के पुनर्गठन के बाद जिले में पांच में से तीन वन प्रभाग खत्म हो जाएंगे। कुमाऊं के तीन सर्किल में से दो ही रहेंगे। इसे लेकर रामनगर के वन कर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। रामनगर में वन विभागों के कर्मचारियों ने बैठक कर पुनर्गठन का प्रस्ताव निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। कर्मियों को नौकरी जाने सहित भर्ती में कमी आने की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि डिवीजन खत्म होने विभाग भर्ती नहीं करेगा, जबकि इसके सापेक्ष जनसंख्या बढ़ रही है। सरकार को प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए न कि उसे खत्म करने की। ऐसे में तो पलायन और बढ़ेगा। जबकि बातें रोकने की होती हैं।

वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सीटीआर, रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी व अतिरिक्त भूमि संरक्षण के कर्मचारियों ने वन परिसर में बैठक की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने एक स्वर में वन विभाग के पुनर्गठन को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रामनगर वन प्रभाग, अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के नैनीताल जिले के हिस्से अधीन क्षेत्र को नैनीताल वन प्रभाग में शामिल कर दिया जाएगा। जबकि तराई पश्चिमी के ऊधमसिंह नगर वाली रेंज का कार्यालय रुद्रपुर में खुल जाएगा।

कुमाऊं का एक सर्किल भी खत्म किया जा रहा है। जो वन प्रभाग खत्म होंगे उनके स्टाफ का समायोजन होगा। इसके सीधे असर से लोग बेरोजगार होंगे। क्योंकि डिवीजन खत्म करने पर वन विभाग में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है और सरकार प्रशासनिक इकाई छोटी कर रही है। कर्मचारियों ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को पत्र भेजा है। बैठक में शेखर तिवारी, संजय पांडे, आनंद रावत, भुवन चंद्र सती, विनोद जोशी, प्रताप सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी