अवसरवादियों को पार्टी में नहीं मिलेगी तरजीह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के तेवर सख्त

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मजबूत हो रही है। हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझ रहा है। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:31 PM (IST)
अवसरवादियों को पार्टी में नहीं मिलेगी तरजीह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के तेवर सख्त
कहा कि जिले का संगठन पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला व नगर कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मजबूत हो रही है। हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझ रहा है। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। जनता भाजपा की नीतियों से पहले से परेशान है। अवसरवादियों को पार्टी में तरजीह नहीं दी जाएगी।

   पिंडारी मार्ग स्थित एक पैलेस में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इन दिनों पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है। न्याय पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए आगे आने का आह्वान किया है। बागेश्वर जिले में नगर और जिला कार्यकारिणी की बैठक है। इसके बाद सभी ब्लाकों में जाकर बैठक की जाएगी। कार्यकर्ता अगले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। भाजपा की नीतियों और महंगाई से आज पूरा देश व प्रदेश परेशान है। जनता एक बार फिर कांग्रेस की तरफ टकटकी लगाए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवसरवादियों को पार्टी में कतई नहीं लिया जाएगा।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि जिले का संगठन पहले से अधिक मजबूत हुआ है। इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, रंजीत दास, सुनीता टम्टा, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, रंजीत दास, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगडिय़ा, बबलू नेगी, सच्जन लाल टम्टा, कवि जोशी, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंदिरा जोशी, ब्लाक अध्यक्ष बागेश्वर भूपेश खेतवाल, गरुड़ लक्ष्मण आर्या, विनोद पाठक, राजा पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी