डीआरडीओ का कोविड अस्पताल खाली, एसटीएच में शाम तक केवल दो मरीज पहुंचे

जनरल बीसी जोशी अस्थायी कोविड अस्पताल बुधवार से कोरोना मरीजों के लिए खुल गया है लेकिन मरीजों की संख्या कम होने से फिलहाल किसी को भर्ती नहीं करना पड़ा। हालांकि शासन स्तर पर मरीजों को इस अस्पताल में भर्ती करने का भी दबाव लगातार बना हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:48 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:48 AM (IST)
डीआरडीओ का कोविड अस्पताल खाली, एसटीएच में शाम तक केवल दो मरीज पहुंचे
डीआरडीओ का कोविड अस्पताल खाली, एसटीएच में शाम तक केवल दो मरीज पहुंचे

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : जनरल बीसी जोशी अस्थायी कोविड अस्पताल बुधवार से कोरोना मरीजों के लिए खुल गया है, लेकिन मरीजों की संख्या कम होने से फिलहाल किसी को भर्ती नहीं करना पड़ा। हालांकि शासन स्तर पर मरीजों को इस अस्पताल में भर्ती करने का भी दबाव लगातार बना हुआ है।

डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में बुधवार को केवल दो मरीज भर्ती हुए। इसमें एक मरीज कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाला था। जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं एक अन्य मरीज भर्ती हुआ। जिसकी हालत बहुत अधिक गंभीर थी। लेवल थ्री कैटैगरी के मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती करना संभव नहीं था। हालांकि दोपहर में अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी मौके पर रहे। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। डाक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। लेवल वन और लेवल टू कैटेगरी के कोरोना मरीज आएंगे तो भर्ती किया जाएगा।

51 लोग कोरोना संक्रमित, आठ डिस्चार्ज

एसटीएच में तीन महीने बाद 100 से कम कोरोना मरीज भर्ती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमित 89 मरीज भर्ती हैं। आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राहत की बात यह है कि मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी