किसानों के समर्थन में साइकिल से दिल्ली यात्रापर निकले रुद्रपुर के ओंकार सिंह ढिल्लो

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को समर्थन में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने के लिए रुद्रपुर के ओंकार सिंह ढिल्लो साइकिल से 225 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुचेंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें रविवार को रवाना किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:42 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:42 PM (IST)
किसानों के समर्थन में साइकिल से दिल्ली यात्रापर निकले रुद्रपुर के ओंकार सिंह ढिल्लो
किसानों के समर्थन में साइकिल से दिल्ली यात्रापर निकले रुद्रपुर के ओंकार सिंह ढिल्लो

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को समर्थन में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने के लिए रुद्रपुर के ओंकार सिंह ढिल्लो साइकिल से 225 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुचेंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें रविवार को रवाना किया। 

रुद्रपुर सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार सिंह ढिल्लों 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली किसान गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए साइकिल से रवाना हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा ने उन्हें शुभकामनाओं सहित इंद्रा चौक से दिल्ली के लिए रवाना किया। पूर्व में भी ईवीएम मशीन को बैन करने की मांग को लेकर लगभग 6300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके ओंकार सिंह ढिल्लों ने बताया कि देश में किसान विरोधी तीन कानूनों को लेकर भारी रोष है।

कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली में मोर्चा जमा रखा है। करीब 125 किसान इस आंदोलन में अपनी अमर शहादत दे चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन बिलों को वापस नहीं ले रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अब संपूर्ण देश से भारी संख्या में किसान 26 जनवरी को दिल्ली में किसान गणतंत्र परेड को निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक किसान परेड में शामिल होने के लिए वह रुद्रपुर से साइकिल पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दो दिनों में सफर पूरा कर लेंगे।

chat bot
आपका साथी