मंडी में अब 41 रुपए किलो लीजिए प्‍याज, दो किलो की बाध्‍यता नहीं एक किलो भी ले सकते हैं

मंडी समिति जहां दो दिन पहले एक व्यक्ति को दो किलो तक प्याज उपलब्ध करा रही थी वहीं मंगलवार को एक किलो ही प्याज एक व्यक्ति को मिला।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:03 PM (IST)
मंडी में अब 41 रुपए किलो लीजिए प्‍याज, दो किलो की बाध्‍यता नहीं एक किलो भी ले सकते हैं
मंडी में अब 41 रुपए किलो लीजिए प्‍याज, दो किलो की बाध्‍यता नहीं एक किलो भी ले सकते हैं

हल्द्वानी, जेएनएन : मंडी समिति जहां दो दिन पहले एक व्यक्ति को दो किलो तक प्याज उपलब्ध करा रही थी, वहीं मंगलवार को एक किलो ही प्याज एक व्यक्ति को मिला। फिर भी लोगों का सस्ते दाम में प्याज खरीदने के लिए तांता लगा रहा।

मंडी समिति ने 17 नवंबर से सस्ते दाम यानी 41 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू किया था। पहले दो दिन तक लोगों को दो-दो किलो तक प्याज उपलब्ध कराया गया। पहले दिन चार क्विंटल प्याज बिका था। मंडी में सुबह 8:30 बजे से शाम को चार बजे तक बिक्री का समय है। मंगलवार को डेढ़ क्विंटल प्याज उपलब्ध था, जो डेढ़ घंटे में ही खत्म हो गया। इसके चलते कई लोग बिना प्याज लिए निराश लौट गए। मंडी समिति के सचिव विश्वविजय सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में प्याज का उत्पादन कम होने से इन दिनों प्याज राजस्थान से मंगाई जा रही है। इसके चलते मंडी में प्याज का आवक कम है। इसके बावजूद मंडी स्टाल लगाकर लोगों को सस्ते दाम में प्याज उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। उत्पादन बढ़ते ही मंडी में प्याज अधिक संख्या में मंगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्‍तराखंड के सबसे बड़े एनएच-74 मुआवजा घोटाले के बारे में जानिए सबकुछ

यह भी पढ़ें : थानेदार ने सिपाही को थाने में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ऊंगली फ्रैक्‍टर, सिर और शरीर में भी चोटें

chat bot
आपका साथी