नैनीताल जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंचे एक लाख लोग

स्वास्थ्य विभाग के बार-बार अनुरोध करने पर भी लोग कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंच रहे हैं। नैनीताल जिले में अभी तक दूसरी डोज 61.4 फीसद लोगों ने लगाई है। करीब एक लाख लोग निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंचे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:00 AM (IST)
नैनीताल जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंचे एक लाख लोग
नैनीताल जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंचे एक लाख लोग

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : स्वास्थ्य विभाग के बार-बार अनुरोध करने पर भी लोग कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंच रहे हैं। नैनीताल जिले में अभी तक दूसरी डोज 61.4 फीसद लोगों ने लगाई है। करीब एक लाख लोग निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंचे हैं। इस तरह की स्थिति स्वास्थ्य विभाग को असहज कर रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोनारोधी वैक्सीन हर व्यक्ति को लगानी चाहिए। इसके लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7,59,682 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 95.9 फीसद लोगों को पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज 4,47,100 लोगों को लगाई गई है।

डोज लगवाने वालों की गति धीमी

फिलहाल दूसरी डोज लगवाने वालों की गति धीमी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को महाअभियान चलाया जाता है। इस दिन जिले में 35 बूथ और 36 मोबाइल टीमें लगाई जाती हैं। अन्य दिनों में 32 बूथ और 12 मोबाइल टीमें लगाई जा रही हैं।

यह है स्थिति

डोज           लक्ष्य        प्रतिशत

पहली        7282911  95.9

दूसरी       447100      61.4

chat bot
आपका साथी