ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाकर आग सेंकता व्यक्ति दबोचा

ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में धधकती आग नगर निगम के लिए मुसीबत बन गई है। जलते कूड़े से उठता धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:22 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:13 AM (IST)
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाकर आग सेंकता व्यक्ति दबोचा
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाकर आग सेंकता व्यक्ति दबोचा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में धधकती आग नगर निगम के लिए मुसीबत का सबब बनती रही है। जलते कूड़े से उठता धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाता रहा है। गुरुवार तड़के निगम को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षा कर्मियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगाते एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ट्रंचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लग रही है। प्लास्टिक बेस्ड कूड़ा होने से एक बार आग लगने पर उस पार काबू पाना मुश्किल हो जाता है। इसे देखते हुए निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड में दो सुरक्षा गार्डो को तैनात किया है। गुरुवार तड़के ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर एक व्यक्ति आग लगते पकड़ा गया। गार्ड ने आग लगाते हुए वीडियो भी बना लिया। निराले शाह (45) नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। उसने बताया कि वह इंदिरानगर में मस्जिद के पास रहता है। गुरुवार को ठंड अधिक होने से वह कूड़ा जलाकर आग सेंकने लगा था। बाद में नगर निगम की टीम निराले को नगर निगम लेकर आई। जहां से उसे बनभूलपुरा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

:::::::::::::::

पार्षदों का आरोप साबित हुआ गलत

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग के मामले में बनभूलपुरा क्षेत्र के पार्षद निगम के अधिकारियों को निशाना बनाते रहे हैं। पार्षदों का आरोप होता है कि निगम के अधिकारी खुद आग लगवा रहे हैं। गुरुवार को बाहरी व्यक्ति के पकड़े जाने से निगम अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।

::::::::::::::::

तीन दिन में आग नहीं बुझी तो आंदोलन

वार्ड 59 के पार्षद रईस वारसी गुड्डू ने गुरुवार को नगर निगम में मेयर से मुलाकात कर ट्रंचिंग ग्राउंड में आग का मामला उठाया। कहा कि तीन दिन के भीतर आग बुझाई नहीं जाती तो स्थानीय लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

::::::::::::

गुरुवार सुबह एक व्यक्ति को ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाते पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

-डॉ. मनोज कांडपाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी

chat bot
आपका साथी