हल्‍द्वानी म‍िनी स्‍टेड‍ियम में ओलंपिक खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, पूर्व ओलंपिक खिलाड़‍ियों के साथ जुटे खेल प्रेमी

ओलंपिक खेलों की शुरुआत अक्टूबर माह में टोक्यो में होनी है। जिसके लिए देश ने ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए क्रीड़ा विभाग की ओर से गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 05:18 PM (IST)
हल्‍द्वानी म‍िनी स्‍टेड‍ियम में ओलंपिक खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, पूर्व ओलंपिक खिलाड़‍ियों के साथ जुटे खेल प्रेमी
सभी खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश देते हुए उत्साहवर्धन का कार्यक्रम किया गया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : ओलंपिक खेलों में भारत देश के उत्साहवर्धन के लिए खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने एकजुटता दिखाई। मिनी स्टेडियम में एकत्र हुए लोगों ने ओलंपिक खेलों में देश के ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।

ओलंपिक खेलों की शुरुआत अक्टूबर माह में टोक्यो में होनी है। जिसके लिए देश ने ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए क्रीड़ा विभाग की ओर से गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनीताल रोड स्थित मिनी स्टेडियम परिसर में इंडिया लिखा हुआ एक बड़ा बोर्ड बनाया गया। जिसके समक्ष खिलाड़ियों व विभागीय अधिकारियों ने एकत्र होकर देश के लिए शुभकामनाएं दी। सन 1984 में देश के लिए हॉकी खेल चुके पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस बार बेहतर खेल की उम्मीद के साथ भारत अपना प्रदर्शन करेगा। जिसमें खिलाड़ी देश के लिए व खेल के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ाएंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश देते हुए उत्साहवर्धन का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए भारत के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिसके लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को सरकार विभिन्न प्रकार के सुविधाएं भी दे रही है। जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जरिए विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा सकें। इसके अतिरिक्त विभिन्न एकेडमी आदि के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। आने वाले समय में भारत में खेल प्रतिभाएं तेजी से बढ़ेगी। जिसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास चल रहा है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि क्रीड़ा विभाग के निर्देशानुसार ओलंपिक खेलों में देश के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम में पूर्वाहन 11:30 बजे से किया गया। जिसमें कई पूर्व खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी करके अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

उप क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने कहा कि देश के पास खेल की एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी पदक जीत कर लाती रही हैं। इस बार ओलंपिक में बेहतर करने की उम्मीद है। जिसके लिए खिलाड़ी तैयार हैं। इस मौके पर फुटबॉल एसोसिएशन के एम अली जानकी कार्की, नवीन पंत, नीता, पूनम मेहता, किशन सिंह बोरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी