सितारगंज में मधुमक्खियों के हमले से गंभीर वृद्घ की मौत, एक नवंबर को है बेटी की शादी

राजन मृधा (६०) अपने साले विपुल के साथ शक्तिफार्म बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था। लौटते समय पाल घर के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह मूर्छित होकर सड़क पर गिर गया। हालात गंभीर होने की वजह से गुरुवार उसकी मौत हो गयी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:04 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:04 AM (IST)
सितारगंज में मधुमक्खियों के हमले से गंभीर वृद्घ की मौत, एक नवंबर को है बेटी की शादी
दो दिन बाद मृतक की बेटी का विवाह है।

जागरण संवाददाता, सितारगंज : मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से बीमार वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।  उसे नानकमत्ता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार नानकमत्ता की बंगाली कालोनी निवासी राजन मृधा (६०) अपने साले विपुल के साथ शक्तिफार्म बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था। लौटते समय पाल घर के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह मूर्छित होकर सड़क पर गिर गया। शिक्षक जयंत मंडल ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से रेफर कर दिया गया। इस पर स्वजन उसे लेकर नानकमत्ता के चैरीटेबल अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन हालात गंभीर होने की वजह से गुरुवार उसकी मौत हो गयी।

सोमवार को बेटी की है शादी

बुधवार को नानकमत्ता बंगाली कालोनी निवासी राजन मृधा ६० अपने साले प्रतापपुर नंबर सात निवासी विपुल मंडल के साथ शक्तिफार्म रिश्तेदारी में अपनी बेटी की शादी का दावत देने आए थे। दावतें निपटाने के बाद वह शक्तिफार्म बाजार से विवाह सामग्री लेकर की सायं करीब चार बजे अपने घर लौट रहे थे। पाल घर गांव में राजन व विपुल बाइक से उतरे और सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इसी बीच पेड़ से छिड़ी मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया।

राजन पर अत्यधिक मधुमक्खियां लिपटने से वह बेहोश हो गए। इस पर वहां से गुजर रहे शिक्षक जयंत मंडल ने उन्हें अपने वाहन से तुरंत ही नगर के प्रयास अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।वही दो दिन बाद मृतक की बेटी का विवाह है। खुशी की इस माहौल में पिता की मौत की सूचना पहुंचते ही सारा आलम गमगीन हो गया।

chat bot
आपका साथी