घरेलू हिंसा पर रोकने के ल‍िए अधिकारी उठाएं कड़े कदम : राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष ज्योति साह ने सोमवार को महिला कल्याण पुर्नवास राजकीय बाल किशोरी व शिशु बाल गृह का निरीक्षण किया। पुस्तकालय शयन कक्ष रसोई आदि का जायजा लिया। उन्होंने महिला कल्याण को चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 05:42 PM (IST)
घरेलू हिंसा पर रोकने के ल‍िए अधिकारी उठाएं कड़े कदम : राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष
कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए ज्योति ने सामूहिक प्रयासों को बेहद जरूरी बताया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि महिलाओं की बेहतरी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने साफ कहा कि घरेलू हिंसा, शाररिक शोषण व मानसिक उत्पीडऩ की घटनाएं कतई बर्दास्त नहीं की जाएंगी। विभागीय अधिकारी इस दिशा में गंभीरता से काम करें।

जिले के दौरे पर पहुंचे आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह ने सोमवार को महिला कल्याण पुर्नवास, राजकीय बाल किशोरी व शिशु बाल गृह का निरीक्षण किया। पुस्तकालय, शयन कक्ष, रसोई आदि का जायजा लिया। उन्होंने महिला कल्याण को चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह महिलाओं की आर्थिक मजबूती को गंभीर प्रयास करें। कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए ज्योति ने सामूहिक प्रयासों को बेहद जरूरी बताया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, राजकीय बाल गृह अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, संजय जोशी, दीपक करगेती आदि मौजूद रहे।

किशोरियों का बढ़ाया हौसला

बाल किशोरी गृह में किशोरियों के हुनर की आयोग उपाध्यक्ष भी कायल हुईं। यहां रहने वाले किशोरियां चित्रकला, ऐपण के साथ ही सिलाई मशीन से तैयार स्वेटर, टोपी, मोजे आदि खुद बनाती हैं। उन्होंने समय का सदुपयोग कर रचनात्मक गतिविधियों पर खास जोर दिया। ताकि किशोरियां स्वावलंबी बन सकें।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी