भवाली सैनिटोरियम में बढ़ी मरीजों की संख्या

भवाली स्थित टीबी हॉस्पिटल सैनेटोरियम में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:07 AM (IST)
भवाली सैनिटोरियम में बढ़ी मरीजों की संख्या
भवाली सैनिटोरियम में बढ़ी मरीजों की संख्या

संवाद सहयोगी, भवाली : टीबी हॉस्पिटल सैनेटोरियम में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वर्तमान में यहा उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड के कई जिलों से मरीज पहुंच रहे हैं। अक्टूबर में अब तक 22 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

लॉकडाउन खुलने के समय सैनेटोरियम में मरीजों की संख्या शून्य थी। बजट बिना भोजन की व्यवस्था न होने का हवाला देकर यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका काफी विरोध किया था। वहीं, बजट मिलने के बाद मरीजों को भर्ती करने की कवायाद शुरू कर दी गई है। बीते दो महीने में अब तक 35 मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि वर्तमान में अस्पताल में 22 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डा. रजत भट्ट ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए कोविड सैंपलिग सेंटर भी बनाया गया हैं। कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही यहां मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। अस्पताल में दवाएं भी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। अनलॉक में राज्यों की सीमाओं के खुलने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी