अब कोसी नदी की लहरों के रोमांच से रूबरू होंगे पर्यटक, केएमवीएन शुरू करेगा व्यावसायिक र‍िवर रॉफ्टिंग

रामनगर की जीवनदायिनी कोसी में पर्यटकों को रॉफ्टिंग कराएगा। इसे फिलहाल मानसून रॉफ्टिंग नाम दिया गया है। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। फिलहाल कुमरिया से गर्जिया तक व गर्जिया से रामनगर तक रॉफ्टिंग कराई जाएगी। फिर इसे मरचूला-मोहन तक बढ़ाया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:45 AM (IST)
अब कोसी नदी की लहरों के रोमांच से रूबरू होंगे पर्यटक, केएमवीएन शुरू करेगा व्यावसायिक र‍िवर रॉफ्टिंग
फिलहाल इसे मानसून रॉफ्टिंग नाम दिया गया है। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम अब रामनगर की जीवनदायिनी कोसी में पर्यटकों को रॉफ्टिंग कराएगा। इसे फिलहाल मानसून रॉफ्टिंग नाम दिया गया है। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। फिलहाल कुमरिया से गर्जिया तक व गर्जिया से रामनगर तक रॉफ्टिंग कराई जाएगी। फिर इसे मरचूला-मोहन तक बढ़ाया जाएगा। रॉफ्टिंग के लिए विशेषज्ञों की टीम ने रैकी पूरी कर ली है। जल्द ही शुल्क का निर्धारण भी कर दिया जाएगा। कुमाऊं मंडल में साहसिक पर्यटन के खेलों की कमी है। इस शुरुआत से इस ओर बढ़ावा मिलेगा।

लॉकडाउन के बाद से ही कुमाऊं मंडल विकास निगम की साहसिक पर्यटन गतिविधियां ठप हैं। पिथौरागढ़ व चम्पावत की नदियों में इवेंट की तरह होने वाली रॉफ्टिंग भी नहीं हो सकी। अब निगम प्रबंधन ने रामनगर की कोसी नदी में स्थायी रूप से रॉफ्टिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। करीब 21 किमी के इस रोमांचक सफर के लिए निगम के पास छह से आठ लोगों की क्षमता वाली दो रॉफ्ट उपलब्ध हैं। ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में कुमरिया से रामनगर तक रॉफ्टिंग कराई जाएगी। इसे स्थाई इवेंट बनाया जाएगा ताकि रामनगर से लेकर मरचूला, मोहन तक आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकें। निगम के जीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि कोसी में सितंबर तक पर्याप्त पानी रहता है। फिलहाल ऋषिकेश में भी रॉफ्टिंग बंद है, इसका फायदा भी निगम को मिलेगा। इसे व्यावसायिक मोड में संचालित किया जाएगा। एक दो दिन में शुल्क का निर्धारण कर दिया जाएगा।

एमडी केएमवीएन नरेंद्र सिंह भंडारी नेे बताया कि केएमवीएन के पास उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी लाइसेंस है। कॉर्बेट पार्क क्षेत्र के साथ ही रामगंगा में भी रॉफ्टिंग की अनुमति है। रामनगर में कोसी नदी में रिवर रॉफ्टिंग शुरू की जा रही है। निगम के पास तीन रिवर गाइड भी उपलब्ध हैं। धीरे-धीरे साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है, ताकि आय बढ़ सके।  

chat bot
आपका साथी