अब पहचान पत्र दिखाने पर ही भारत-नेपाल के बीच आवाजाही, झूलाघाट पुल पर नोटिस चस्पा

अब भारत से नेपाल जाने वालों और नेपाल से भारत आने वालों को पुल पर तैनात एसएसबी को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके साथ ही वहां रखे रजिस्टर पर अपना नाम दर्ज कराना आवश्यक कर दिया गया है। बिना पहचान पत्र के दोनों देशों में आ जा नहीं सकेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:50 PM (IST)
अब पहचान पत्र दिखाने पर ही भारत-नेपाल के बीच आवाजाही, झूलाघाट पुल पर नोटिस चस्पा
विभाग के अनुसार यह सब सावधानी बरतने के लिए किया गया है।

जागरण संवाददाता, झूलाघाट (पिथौरागढ़) : भारत और नेपाल के बीच बेरोकटोक होने वाली आवाजाही अब संभव नहीं हो सकेगी। बिना पहचान पत्र के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सीमा पुलों पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को पहचान पत्र दिखाने व अपना नाम लिखवाने के बाद ही दोनों देशों के बीच आवाजाही हो सकेगी।

भारत-नेपाल के बीच अभी तक आवाजाही में किसी तरह की रोक नहीं थी। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत कोई भी भारतीय और नेपाली नागरिक बेरोकटोक आवाजाही कर सकता था। रविवार से नियम बदल दिया गया है। अब भारत से नेपाल जाने वालों और नेपाल से भारत आने वालों को पुल पर तैनात एसएसबी को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके साथ ही वहां रखे रजिस्टर पर  अपना नाम दर्ज कराना आवश्यक कर दिया गया है। बिना पहचान पत्र के न तो किसी को भारत से नेपाल जाने दिया जाएगा और नहीं नेपाल से भारत आने दिया जाएगा।

इस तरह का आदेश रविवार को भारत नेपाल को जोड़े वाले पुल पर सीमा शुल्क विभाग की ओर से चस्पा कर दिया गया है। इसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना पहचान पत्र के अब दोनों देशों के बीच आवाजाही संभव नहीं है। विभाग के अनुसार यह सब सावधानी बरतने के लिए किया गया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी