E-rickshaw in Nainital : अब माल रोड पर ई-रिक्शा से कीजिए झील व वादियों का दीदार

E-rickshaw in Nainital आखिरकार माल रोड में ई-रिक्शा का संचालन हो गया है। चेयरमैन सचिन नेगी व एसडीएम प्रतीक जैन पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पहले चरण में पांच रिक्शा का संचालन किया जाना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 10:47 PM (IST)
E-rickshaw in Nainital : अब माल रोड पर ई-रिक्शा से कीजिए झील व वादियों का दीदार
शहर में ई-रिक्शा संचालन की मांग 2016 में जनहित संस्था ने प्रमुखता से उठाई थी।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : E-rickshaw in Nainital : लंबे इंतजार के बाद ही सही आखिरकार माल रोड में ई-रिक्शा का संचालन हो गया है। चेयरमैन सचिन नेगी व एसडीएम प्रतीक जैन, पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पहले चरण में पांच रिक्शा का संचालन किया जाना है। प्रयोग सफल रहा तो बढ़ोतरी की जाएगी।

2016 से जनहित संगठन ने शहर में ई-रिक्शा संचालन की मांग उठानी शुरू कर दी थी। पार्किंग स्थल नहीं होने और कई अन्य परेशानियां आने के कारण कई बार उठी मांग ठंडे बस्ते में चली गई। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने इसको लेकर फिर कवायद शुरू की। बीते वर्ष हल्द्वानी से कई बार रिक्शे का ट्रायल किया गया। सफल होने के बाद पांच रिक्शा का संचालन कर दिया गया है। ईओ ने बताया कि फिलहाल पांच रिक्शा का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए कैपिटल सिनेमा के समीप पार्किंग और चार्जिंग स्थल बनाया गया है। चार सवारी क्षमता वाले रिक्शे में सवारी के लिए प्रति व्यक्ति दस रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इस दौरान नैनीताल बैंक माल रोड शाखा प्रबंधक मोहन चंद्र पांडे, कोतवाल अशोक कुमार, सभासद निर्मला चंद्रा, सपना बिष्ट, रेखा आर्य, तारा राणा, राहुल पुजारी, दीपक बर्गली, राजू टांक, भगवत रावत, पुष्कर बोरा, प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल, सागर आर्य, मनोज जगाती, शिवराज नेगी आदि थे।

जनहित संस्था पांच साल तक लगातार करती रही मांग

शहर में ई-रिक्शा संचालन की मांग 2016 में जनहित संस्था ने प्रमुखता से उठाई थी। संस्था ने हाई कोर्ट तक की शरण ली थी। संचालन शुरू होने पर जिस पर संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जगमोहन सिंह बिष्टï, अशोक साह समेत तमाम पदाधिकारियों ने पालिका और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों व स्कूली बच्चों को सुविधा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी