चार माह से गायब सफाई मित्रों को नोटिस, स्वच्छता समिति के तहत कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही

नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चार सफाई मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो कर्मचारियों को एक सप्ताह में काम पर न लौटने की स्थिति में सेवा समाप्त करने की अंतिम चेतावनी दी गई है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:50 PM (IST)
चार माह से गायब सफाई मित्रों को नोटिस, स्वच्छता समिति के तहत कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही
चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस व दो को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : लंबे समय से नदारद चल रहे सफाई मित्रों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चार सफाई मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो कर्मचारियों को एक सप्ताह में काम पर न लौटने की स्थिति में सेवा समाप्त करने की अंतिम चेतावनी दी गई है।

नगर निगम के वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए स्वच्छता समिति गठित की गई है। समिति के माध्यम से वार्डों में तीन से पांच सफाई मित्रों को काम पर रखा गया है। कर्मचारियों के गायब रहने से सफाई कार्य में व्यवधान आ रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस व दो को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्त करते हुए नई समितियां गठित कराई जाएंगी।

पार्षद आए दिन पहुंच रहे निगम

वार्डों में सफाई नहीं होने को लेकर पार्षद आए दिन निगम पहुंचते हैं। आरोप रहता है कि कर्मचारी उनकी नहीं सुनते। कई कर्मचारी वार्डों से गायब रहते हैं। पार्षद ऐसे कर्मचारियों को बाहर कर नए सिरे से नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी