Kumaon Weather Update : दस दिसंबर तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं, सामान्य बना रहेगा तापमान

कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि कुमाऊं में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसान नहीं है। मैदानी इलाकों में ठंड के लिहाज से भी मौसम अच्छा रहने वाला है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 06:47 AM (IST)
Kumaon Weather Update :  दस दिसंबर तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं, सामान्य बना रहेगा तापमान
Kumaon Weather Update : दस दिसंबर तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं, सामान्य बना रहेगा तापमान

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता Kumaon Weather Update :  कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि कुमाऊं में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसान नहीं है। मैदानी इलाकों में ठंड के लिहाज से भी मौसम अच्छा रहने वाला है। हालांकि पर्वतीय जिलों में कड़ाके की सर्दी का असर बना रह सकता है।

कुमाऊं में पिछले चार दिनों से मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है।पर्वतीय जिलों में ठंड भले बरकरार है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य तापमान के बराबर है। पिथौरागढ़ का तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि चम्पावत और अल्मोड़ा जिले में तापमान तीन डिग्री से नीचे बना हुआ है। इस समय तराई-भाबर से लेकर पर्वतीय जिलों तक अच्छी धूप खिल रही है। मैदानी इलाकों में दोहपर में धूप चटख होने लगती है।

मंगलवार को छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं। वहीं, मंगलवार को भी मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिले के अलावा नैनीताल जिले के पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं। अगले पांच दिन कुमाऊं मंडल के जिलों के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना कम है।

एक नजर न्यूनतम तापमान पर

हल्द्वानी            8.8 डिग्री

नैनीताल           5.0 डिग्री

मुक्तेश्वर           4.4 डिग्री

पिथौरागढ़         5.9 डिग्री

अल्मोड़ा           2.5 डिग्री

चम्पावत           1.8 डिग्री

पंतनगर            8.8 डिग्री

chat bot
आपका साथी